#Sad: तो अब कुछ भी करने को तैयार हैं ऐश्वर्या राय...क्या बोल्ड और क्या हॉट!

ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ से पहले ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के हॉट फोटोशूट की कुछ और तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन्हें देखकर यही लग रहा है कि करियर बचाने के लिए ऐश्वर्या राय कुछ भी करने को तैयार हैं।

कहते हैं कि इंसान को इस दुनिया में कड़ी टक्कर के बीच जीना आना चाहिए बस। लेकिन अब वो जीने के क्या नियम और तरीके होने चाहिए ये हर इंसान खुद तय करता है।

ऐसा ही बॉलीवुड भी है। यहां अच्छा भी है, बुरा भी है। लेकिन किस तरह अपना करियर बनाना है ये हर सेलिब्रिटी खुद तय करता है। लेकिन हीरोइनों की दूसरी पारी हमेशा डगमगा जाती है।

Actresses who tried sacing their career

या फिर यूं कहिए कि वो पुरज़ोर कोशिश करती हैं एक वक्त के बाद अपना करियर बचाने की लेकिन इसी कोशिश में सीमा रेखा तय करना भूल जाती हैं।
[#Scoop: सलमान और ऐश्वर्या को लेकर उड़ रही ये अफवाह सच है!]

ऐश्वर्या राय - रणबीर कपूर की कुछ नई तस्वीरें वायरल हो गई हैं। और वाकई इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे कि इसकी क्या ज़रूरत है। वो भी तब जब ऐश्वर्या राय ने आज तक केवल 4 - 5 फिल्मों में बोल्ड सीन दिए वो भी तब जब बहुत ज़रूरत थी।

रही फोटोशूट की बात, तो ऐश्वर्या राय ने आज तक किसी के भी साथ कोई भी हॉट या बोल्ड फोटोशूट नहीं करवाया है। और यही वजह है कि उनकी ये नई तस्वीरें चीख चीख कर रही हैं कि ऐश्वर्या राय अपने करियर को बचाने की आखिरी कोशिश कर रही हैं।
[ऐश्वर्या राय बच्चन 10 बार कर चुकी हैं बच्चन्स को शर्मिंदा!]

वैसे ऐश्वर्या राय ही नहीं कई एक्ट्रेस है जिन्होंने अपना करियर बचाने के लिए या यूं कहें वापस ट्रैक पर लाने के लिए सब कुछ ट्राई किया।

कैटरीना कैफ की फिल्म बार बार देखो में एक ही चीज़ दिखी, कम कपड़ों से झांकते उनके एब्स। और उनका बदला हुआ चेहरा। क्यों और किसलिए ये शायद सब जानते हैं।

रानी मुखर्जी ने अपने करियर में एक से बड़कर एक फिल्में की लेकिन जब उनकी फिल्में चलनी बंद हो गई उस समय रानी मुखर्जी ने अय्या जैसी फिल्म करने से गुरेज नहीं किया।

कहो ना प्यार है और गदर जैसी सुपरहिट फिल्में करने वालीं अमीषा पटेल की एक्टिंग और लुक्स दोनों की काफी तारीफ होती थी लेकिन जब वो इंडस्ट्री से गायब होने लगीं तो उन्होंने रेस जैसी फिल्में चुनी जिसमें उनका रोल साइड एकट्रेस का भी नहीं था और तो और वो लेजी लम्हें गाने में बोल्ड सीन देते भी दिखीं जो वो पहले नहीं करती थी।

करिश्मा कपूर 1990 के दशक की सबसे हिट एक्ट्रेस में से एक थीं। उन्होंने लगातार हर सुपरस्टार के साथ जितनी हिट फिल्में दी वो किसी भी एक्ट्रेस के लिए सपना ही हो सकता है। इन सबके बाद भी करिश्मा कपूर डेंजरस इश्क जैसी फिल्मों में नजर आईं जिसमें कुछ भी नहीं था।

मनीषा कोईराला ने भूत रिर्टन्स जैसी फ्लॉप फिल्म की जिसका अंदेशा उन्हें भी होगा की फिल्म फ्लॉप ही होगी। इसके बाद वो तमिल और मलायम फिल्मों का रूख कर लिया। बीच में एक छोटी सी लव स्टोरी तो कोई भूल ही नहीं सकता।

प्रीति ज़िंटा के लिए ये कहना गलत होगा की उन्होंने फिल्म के लिए कुछ भी किया। जब बॉलीवुड में फिल्में कम मिलने लगीं तो उन्होंने अपना प्रोडक्शन शुरू किया और इश्क इन पेरिस जैसी फिल्में की।हालांकि बाद मे वो अपने बिजनस में ही पूरा ध्यान लगाने लगीं।

बिपाशा बसु ने हालांकि बोल्ड फिल्मों पर ही अपना करियर चलाया है। लेकिन फिर भी इस बीच उन्होंने यहां वहां कुछ अच्छे रोल किए। पर अलोन और क्रिएचर 3 डी जैसी फिल्मों से ये साबित हो गया था कि बस कुछ वक्त और।

द डर्टी पिक्चर और कहानी जैसी फिल्मों के बाद विद्या बालन ने घनचक्कर जैसी फिल्म की। क्यों की पता नहीं। कारण शायद उनका करियर ही था। बहरहाल अब तो उनकी कहानी 2 का इंतज़ार है।

डेज़ी शाह ने सलमान खान की जय हो से डेब्यू किया। और उसके बाद उन्होंने बस इंतज़ार किया। और इंतज़ार को हेट स्टोरी 3 पर खत्म करना ही बेहतर समझा।

ज़रीन खान ने भी सलमान खान के साथ वीर से डेब्यू किया। इसके बाद वो इंतज़ार में थीं कि बॉलीवुड उन्हें हाथोंहाथ ले लेगा। पर ऐसा कुछ हुआ नहीं। तो उन्होंने हेट स्टोरी 3 हाथों हाथ ले ली।

कुल मिलाकर कहा जाए तो हीरोइनों के साथ अक्सर ये होता है कि एक समय के बाद उनके लिए बस उनका करियर बचाना अहम हो जाता है। बस उम्मीद है कि ऐश्वर्या राय के लिए वो दौर ना हो क्योंकि काजोल और करीना जैसे लोगों के लिए ये दौर कभी नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X