#Asliyat: पैसों पर बात हो तो सलमान खान फैन्स से झूठ भी बोल देते हैं!
इसे कहते हैं कि भरी रोशनी में खुले आम आंखों में धूल झोंकना। लेकिन जब सामने सलमान खान हों तो इंसान बेवकूफ बन भी जाता है। दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के सौजन्य से कॉलेज जाने वाले युवाओं को सेफ ड्राइविंग का पाठ पढ़ाया।
इस दौरान सलमान ने कुछ स्टंट्स भी किए और बताया कि कैसे किसी भी तरीके की अनहोनी से बचा जा सकता है। इसका सबसे आसान उपाय है हेल्मेट लगाना। जी हां, सलमान ने युवाओं को हेलमेट बिना गाड़ी ना चलाने की सलाह दी।
[#LastPic: सलमान की इस आखिरी तस्वीर के साथ खत्म हुई सुलतान की शूटिंग]
लेकिन ज़रा एक मिनट जनाब क्या आपने कभी सलमान खान को हेलमेट लगाए देखा है? कभी कभी देखा होगा शायद। सलमान खुद ज़्यादा, हर बाईकर की तरह ही, हेलमेट लगाने में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं रखते। लेकिन जब बात पैसों और प्रमोशन की हो तो सच झूठ क्या होता है!
["मैं सुलतान हूं तो वरूण मेरी सल्तनत का वारिस" - सलमान]
तभी तो उनकी हर फिल्म में वो बिना हेलमेट के दिख जाएंगे। वहीं आमिर खान धूम 3 से चोरी करके भी निकले थे तो भी बाइक पर बिना हेलमेट लगाए नहीं भागे। बहरहाल, जो काम सलमान खुद नहीं करते वो फैन्स क्यों करेंगे भला।
जानिए सलमान की ऐसी ही कुछ नाजायज़ डिमांड्स लेकिन वो तो सुलतान हैं! -


Click it and Unblock the Notifications