#दो टूक: तो केवल बच्चन परिवार के बेटे हॉट सीन करते हैं...बहू ऐश्वर्या नहीं!
यूं तो बच्चन परिवार में सब कुछ परफेक्ट लगता है पर हमेशा जो दिखता है वैसा हो भी जाए तो कितना अच्छा हो। अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय कई मौकों पर साथ में देखे जा चुके हैं और उन्हें साथ में देख कर कोई नहीं कह सकता कि बच्चन परिवार पूर्व मिस वर्ल्ड को अपनी बेटी से ज़रा कम मानते हों।
पर जो दिख जाए वो होता तो नहीं। दरअसल, बात हम यूं ही नहीं कह रहे। जब भी ऐश्वर्या राय के करियर से संबंधित कोई मसला होता है, बच्चन परिवार आज तक कभी उनके साथ खड़ा नहीं दिखा।

चाहे वो कान्स में उनकी उपस्थिति हो, मिस वर्ल्ड के 20 साल पूरे होने पर उन्हें बेस्ट मिस वर्ल्ड का खिताब हो या फिर उनकी बॉलीवुड में वापसी, बच्चन परिवार के किसी सदस्य ने आज तक इस पर बात नहीं की।
[क्यों ऐश्वर्या राय बच्चन को इतने बॉलीवुड स्टार्स कह गए हैं PLASTIC?]
हालांकि ऐसा होता कि वो कभी ऐसा नहीं करते तो माना जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं है। और इसलिए हम वाकई कुछ सुबूत लेकर आए हैं कि आदर्शवादी बच्चन परिवार में रूढ़ियां हैं और बहू - बेटी या बहू - बेटे को लेकर तो बिल्कुल है।
बेटी Vs बहू
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा कॉलम लिखती हैं। और उनका ऐसा कोई कॉलम नहीं होता जिसकी अमिताभ बच्चन तारीफ नहीं करते। लेकिन आज तक ऐसा अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय के लिए कभी क्यों नहीं किया?
बेटा Vs बहू
बच्चन परिवार की एक ही दिक्कत लगती है। ऐश्वर्या राय का इंटिमेट सीन। पिछली बार धूम 2 के लिए भी जब उन्होंने ऋतिक रोशन को किस किया था तो बवाल हुआ था। सबसे दिलचस्प बात ये है कि एक खूबसूरत सा इंटिमेट सीन अभिषेक बच्चन ने भी किया था झूम बराबर झूम में पर उससे किसी को दिक्कत नहीं हुई।
हमेशा ही चुप रही हैं ऐश
इतनी तोहमतों के बावजूद, जब से ऐश्वर्या राय, ऐश्वर्या राय बच्चन बनी हैं, उन्होंने इस टाइटल की मर्यादा का पूरा ध्यान रखा है। इस बार भी जिन हॉट सीन की बात हो रही है उनमें ऐसा कुछ नहीं था जिस पर हाय तौबा की जाए।
जया जी का गुस्सा
जया बच्चन को बहुत गुस्सा आता है ये तो सबको पता है। लेकिन उनका गुस्सा किसी भी बात पर होता है। एक बार तो उन्हें एक रिपोर्टर पर इतना गुस्सा आ गया कि चीख पड़ीं, ऐश क्यों बुला रहे हो, दोस्त है तुम्हारी? स्कूल में पढ़ती थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन साथ थीं, थोड़ा शर्मिंदा भी दिखीं पर एक शब्द भी नहीं बोला।
कमबैक पर नहीं की बात
ऐश्वर्या राय बच्चन का कमबैक सबके लिए काफी बड़ी बात थी, सिवाय बच्चन परिवार के। क्योंकि उनकी फिल्मों के बारे में सबने बात की, सिवाय बच्चन परिवार के। वो भी करियर के उस दौर में जब उन्हें अपने परिवार की ज़रूरत थी।
खुद की हैं फिल्में
ऐश्वर्या राय बच्चन की 'हरकतों' पर जो परिवार इतना खफा है, उस परिवार के सदस्यों ने निशब्द और बूम जैसी फिल्में की हैं, जिनकी कोई सफाई कभी पेश की ही नहीं जा सकती।
नहीं दी कोई सफाई
कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या राय बच्चन को अभिषेक बच्चन ने सबके सामने इंसल्ट किया था। लेकिन किसी ने कोई सफाई देनी ज़रूरी नहीं समझी। बाद में खुद ऐश्वर्या राय की पीआर एजेंसी ने बात संभाल कर इधर उधर कर दी।
करियर ग्राफ देखिए
ज़रा ऐश्वर्या राय का करियर ग्राफ देखिए, अभी तक उन्होंने एक संतुलित फिल्मोग्राफी रखी है। और जहां तक रहा किस और इंटिमेट होने का सवाल तो वो भी किसी फिल्म में ज़बर्दस्ती नहीं दिखता।
क्यों नहीं है गर्व
मुद्दा ये नहीं है कि ऐश्वर्य़ा राय ने बच्चन परिवार के मना करने के बाद भी ये सीन किए बात बस इतनी सी है कि अगर अमिताभ बच्चन अपनी बेटी और बेटे पर गर्व कर सकते हैं तो बहू पर क्यों नहीं?


Click it and Unblock the Notifications








