#TooMuch: "आपको कैसा लग रहा है आपके Ex पति की नई पत्नी प्रेग्नेंट हैं?"

ये जो आप पढ़ने जा रहे हैं, इससे ज़्यादा कोई अपना स्तर नहीं गिरा सकता। दरअसल, कुछ "प्रतिष्ठित" चैनल और अखबार वाले करीना कपूर की प्रेगनेंसी पर इतने ज़्यादा एक्साइटेड हो गए हैं कि उन्हें लग रहा है कि पूरी दुनिया के पास बस यही काम बचा है।

खासतौर से अमृता सिंह के पास भी। इसी उत्तेजना में उन्होंने अमृता सिंह को फोन लगाया और पूछा कि आपके पूर्व पति की नई पत्नी प्रेग्नेंट हैं...आपको कैसा लग रहा है? ये पढ़कर आप भले ही हैरान रह गए हों, लेकिन ऐसा हुआ।

kareena kapoor amrita singh

अब इसके बाद अमृता सिंह का जवाब था - आप हैं कौन? आपकी हिम्मत कैसे हुई मुझे फोन करके ऐसे बेहूदे सवाल पूछने की। लेकिन अखबार के पहले पन्ने पर हेडलाइन है - करीना की प्रेग्नेंसी पर भड़कीं अमृता सिंह....करीना कपूर की खुशी में खुश नहीं हैं अमृता सिंह! एक अंग्रेज़ी अखबार ने यहां तक छापा है कि अमृता सिंह का रिएक्शन NOT SO ROYAL!

आप में इतनी सभ्यता नहीं है कि किसी की पूर्व पत्नी को फोन करके आप उनके घर आ रहे नए मेहमान के बारे में पूछना चाहिए या नहीं। सैफ अली खान और अमृता सिंह के रिश्ते, जिस भी हालात में टूटे हैं। सब अपनी ज़िंदगी में खुश हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान परिवार बढ़ा रहे हैं, काफी खुशी की बात है। लेकिन इस बात को उनकी तलाकशुदा पत्नी से पूछना गैर ज़िम्मेदाराना, बद्तमीज़ी भरा और बेहुदा था। और उसके बाद उसे इस तरह रिपोर्ट करना और भी गिरे हुए स्तर को दिखाता है।

ऐसी किसी भी सोच का समर्थन हम नहीं करते। और अमृता सिंह से मीडिया की इस बद्तमीज़ी के लिए दिल से माफी मांगते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X