प्रिय 'शाहिद कपूर की पत्नी', पालतू कुत्ते में और एक बच्चे में फर्क होता है...याद कर लीजिए!
शाहिद कपूर की 22 - 23 साल की पत्नी मीरा राजपूत काफी पढ़ी लिखी हैं। लेकिन फिर भी उन्हें एक पालतू कुत्ते में और एक जीते जागते बच्चे में अंतर नहीं पता है। कम से कम इनकी बातों से तो यही लगता है।
शाहिद कपूर को हमेशा कहा गया है कि उन्होंने इतनी छोटी लड़की से शादी कर ली। बच्ची से शादी कर ली। और शाहिद ने हमेशा कहा है कि मीरा बहुत समझदार हैं। और बहुत इंटेलिजेंट हैं, टॉपर हैं, पढ़ी लिखी हैं।
लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत एक कुत्ते के बच्चे में और एक इंसान के बच्चे में फर्क नहीं समझ पाती हैं। या फिर उन्हें इंटरव्यू देने की आदत नहीं है तो नर्वसनेस में कन्फ्यूज़ हो गई होंगी।

दरअसल, शाहिद कपूर की पत्नी को गर्व है कि वो एक घरेलू महिला हैं। उन्होंने अभी अभी एक बच्ची को जन्म दिया है और वो चाहती हैं कि हर वक्त अपनी बच्ची के साथ रहें। लेकिन हर वक्त वो अपनी बच्ची के साथ क्यों रहना चाहती हैं ये ज़रा सुनिएगा।
शाहिद कपूर की पत्नी को लगता है कि वो मेरा बच्चा है कोई पालतू कुत्ता थोड़ी है। इसलिए मैं हर वक्त उसके साथ रहना चाहती हूं। मैं उसे बड़े होते देखना चाहती हूं। मैं एक घंटा उसके साथ बिताकर काम पर नहीं चले जाना चाहती हूं।
अब हम मीरा राजपूत...खैर इस नाम से ज़्यादा लोग उन्हें शाहिद कपूर की पत्नी कहने पर पहचान लेंगे, तो खैर, हम शाहिद कपूर की पत्नी को बताना चाहते हैं कि हर महिला का पति शाहिद कपूर नहीं हो सकता है और कुछ महिलाएं घरेलू होना या उनकी भाषा में PROUD HOMEMAKER होना AFFORD नहीं कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications