Operation Sindoor की अनाउंसमेंट होते ही फूटा लोगों का गुस्सा, मेकर्स को कहा- 'थोड़ी तो शर्म करो'

Operation Sindoor Movie Trolled: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नई फिल्म "ऑपरेशन सिंदूर" का ऐलान हुआ है। ये फिल्म ऐलान के साथ ही चर्चा का विषय बन गई। यह फिल्म उस सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है, जो भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर की थी।
इस फिल्म को निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर मिलकर बना रहे हैं। फिल्म का निर्देशन उत्तम महेश्वरी और नितिन कुमार गुप्ता करेंगे।
फिल्म के पोस्टर के बारे में
इस फिल्म के पोस्टर में एक महिला फौजी को दिखाया गया है, जिसका चेहरा ब्लर है। ये महिला पोस्टर में बंदूक लिए हुए है और अपने सिर पर सिंदूर लगा रही है। उसके पीछे युद्ध का माहौल दिखाया गया है-टैंक, लड़ाकू विमान और कांटेदार तार। पोस्टर में लिखा है "भारत माता की जय"।
लोग कर रहे ट्रोल
सोशल मीडिया पर जैसे ही इस फिल्म की घोषणा हुई, लोगों ने मेकर्स को जमकर फटकार लगाई। कुछ लोगों ने कहा कि फिल्ममेकर्स इस युद्ध का फायदा उठाना चाहते हैं। वो भी एक AI पोस्टर के जरिए। एक और यूजर ने लिखा- "जंग के बीच में फिल्म बना रहे हो, शर्म करो यार।" दूसरे ने कहा, "पोस्टर भी AI से बनवाया है, ये कितना अजीब है।" एक और यूजर ने लिखा-'एक्टर्स और सेलेब्रिटी के पास कहने के लिए तो वैसे कुछ होता नहीं लेकिन पैसा कमाने के लिए इस तरह का मौका छोड़ना नहीं चाहते, क्या बात है।'
फिल्म के बारे में
पोस्टर देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म एक महिला अधिकारी पर केंद्रित हो सकती है। यह किरदार शायद कर्नल सोफिया कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका सिंह से प्रेरित हो। हालांकि, अभी तक फिल्म के एक्टर्स को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications