भारत-पाक के बीच छिड़ी जंग के बीच बॉलीवुड फिल्म का हुआ ऐलान, Operation Sindoor का पहला पोस्टर हुआ लॉन्च

Operation Sindoor

Operation Sindoor Movie: निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने हाल ही में एक नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म के ऐलान ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस फिल्म का नाम है "ऑपरेशन सिंदूर"। जी हां, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान और पीओके के 9 आंतकी ठिकानों पर हमला बोला था और अब इसी पर ये फिल्म बनने जा रही है।

यह फिल्म भारत की सेना के किए गए उस ऑपरेशन पर आधारित है, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 6-7 मई की रात को किया गया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बने 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया और कई आतंकियों को मार गिराया।

फिल्म का पोस्टर

इस फिल्म का नाम इसलिए भी खास है क्योंकि पहलगाम हमले में आतंकियों ने ऐसे लोगों को मारा, जो हाल ही में शादीशुदा थे और धार्मिक पहचान के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। फिल्म का पोस्टर बहुत इंपैक्टफुल है। इसमें एक महिला सैनिक को दिखाया गया है जो सेना की वर्दी में है और हाथ में बंदूक पकड़े हुए अपनी मांग में सिंदूर भर रही है। यह तस्वीर देशभक्ति और नारी शक्ति को दर्शाती है।

पोस्टर में बैकग्राउंड में टैंक, जंग का मैदान, कांटेदार तार और आसमान में उड़ते लड़ाकू विमान दिखाई देते हैं। पोस्टर पर "ऑपरेशन सिंदूर" लिखा है, जिसमें एक अक्षर को सिंदूर के निशान से दर्शाया गया है और नीचे लिखा है "भारत माता की जय"।

कौन बना रहा है फिल्म?

फिल्म का डायरेक्शन उत्तम महेश्वरी करेंगे। फिल्म की कास्ट यानी कलाकारों की जानकारी अभी नहीं दी गई है। इससे पहले निक्की और विक्की भगनानी ने "निकिता रॉय" नाम की एक फिल्म बनाई है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो 30 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसमें अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: india pakistan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X