कौन है Sofia Qureshi की जुड़वां बहन? जो बॉलीवुड पर करती है राज!राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल भी जीता

Sofia Qureshi Twin Sister: 'ऑपरेशन सिंदूर' की वजह से कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम आज हर जगह चर्चा में है। भारतीय सेना की 'कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स' से ताल्लुक रखने वाली सोफिया उन दो महिला अधिकारियों में शामिल थीं, जिन्होंने 7 मई (बुधवार) को भारत की सफल सैन्य कार्रवाई की जानकारी दुनिया को दी।
सोफिया की है एक जुड़वां बहन
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से ही सोफिया कुरैशी का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोफिया कुरैशी की एक जुड़वां बहन भी हैं, जिनका बॉलीवुड से खास नाता है?
कर्नल सोफिया की कामयाबी
कर्नल सोफिया कुरैशी का जन्म 1974 में गुजरात के वडोदरा में एक सैन्य परिवार में हुआ था। वे पहली भारतीय महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल मिलिट्री प्रैक्टिस में भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया। 2016 में आयोजित 'फोर्स 18' नामक ASEAN प्लस मल्टीनेशनल मिलिट्री एक्सरसाइज में सोफिया ने 18 देशों की सेनाओं में अकेली महिला कमांडर के रूप में हिस्सा लिया था।
सोफिया का बैकग्राउंड और शादी
गुजरात सरकार के अनुसार, सोफिया के दादा सेना में धार्मिक शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं। सोफिया की शादी कर्नल ताजुद्दीन बगेवाड़ी से हुई है, जो कर्नाटक के बेलगावी जिले के गोकक तालुका के कोन्नूर गांव के रहने वाले हैं। इस वक्त कर्नल सोफिया जम्मू में तैनात हैं। वहीं दूसरी तरफ सोफिया के पति झांसी में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सोफिया की जुड़वां बहन शायना सुंसारा
बहुत कम लोग जानते हैं कि कर्नल सोफिया की एक जुड़वां बहन भी है, जिनका नाम है-शायना सुंसारा। शायना इन दिनों अपनी बहन की सफलता से बेहद खुश हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। शायना एक मॉडल, एक्ट्रेस, को-प्रोड्यूसर हैं और उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है। द इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, शायना ने राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल भी जीता है और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications