..................... Operation Sindoor against Pakistan Terror camp Amitabh Bachchan and Family reaction - Hindi Filmibeat

Operation Sindoor के नाम पर पूरे बच्चन परिवार को सूंघ गया सांप, Amitabh Bachchan ने क्यों नहीं तोड़ी चुप्पी?

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan still silent on Operation Sindoor- आज जब इंडिया और पाकिस्तान के बीच युद्ध वाला माहौल है और ऐसे में पूरा देश एक जुट होकर खड़ा है। बॉलीवुड सितारे भी लगातार अपने देश का समर्थन कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फौज का हौसला बढ़ा रहे हैं।

लेकिन इस बीच कुछ सितारे ऐसे हैं जो कि चुप्पी साधे हुए हैं। लोग हैरान हैं कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। इसको लेकर पहले तीनों खान का नाम सामने आया लेकिन अब सदी के महानायक भी लपेटे में आ गए हैं।

जी हां, अमिताभ बच्चन ने इस पूरे मामले में अभी तक एक शब्द नहीं बोला है और ना अपनी आर्म्ड फोर्स का हौसला बढ़ाया है। इंडिया और पाकिस्तान के बीच हो रहे इस युद्ध का आज तीसरा दिन है लेकिन लोगों को अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट का इंतजार है। हर मामले में ट्वीट करने वाले अमिताभ बच्चन ने इस पर चुप्पी साधी है तो लोग हैरान हैं।

पूरे परिवार को सूंघ गया सांप

अमिताभ बच्चन के अलावा उनके पूरे परिवार ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। ना अभिषेक बच्चन, ना ऐश्वर्या राय बच्चन और ना ही जया बच्चन.. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सभी शांत है। इसके पहले लोग सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान से सवाल पूछ रहे थे।

देखने वाली बात होगी कि अमिताभ बच्चन इसको लेकर कब रिएक्ट कर करते हैं। कुछ समय पहले उन्होने ट्विटर (एक्स) से शिकायत की थी कि उनके फॉलोअर्स 5- मिलियन नहीं हो रहे हैं। अमिताभ बच्चन पोस्ट तो करते हैं लेकिन कुछ लिखते नहीं है। वो बस अपने ट्वीट की संख्या लगातार अपडेट कर रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के द्वारा कई मासूमों को मार दिया गया था। इस दौरान कई महिलाओं का सुहाग उजड़ गया था। इसी के चलते भारत सरकार ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा है।

खान सुपरस्टार्स ने भी साधी चुप्पी

ना सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि ऑपरेशन सिंदूर में चुप्पी साधने वालों में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान भी शामिल हैं। इन सितारों ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है और ये उनके फैंस के लिए भी काफी हैरान करने वाला है। इसके पीछे क्या कारण ये तो किसी को नहीं पता लेकिन पहलगाम पर इन सितारों ने तुरंत अपनी बात रखी थी और कहा था कि इस जघन्य अपराध की सजा दोषियों को जरूर मिलनी चाहिए। आज वॉर को धीरे धीरे 4 दिन हो रहे हैं लेकिन किसी भी तरह की बात इन सितारों ने सामने नहीं रखी है।

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अजय देवगन जैसे सितारों ने ऑपरेशन सिंदूर पर जमकर प्रतिक्रिया दी थी और इंडियन आर्म्ड फोर्स को सपोर्ट किया था। बता दें कि अक्षय कुमार ने 7 मई को लिखा था, ''जय हिंद, जय महाकाल।'' इसके बाद अक्षय कुमार के फैंस ने लगातार कमेंट्स कर रहे थे और उनकी जमकर तारीफ कर रहे थे।

अजय देवगन ने लिखा था, ''हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री को सलाम @नरेंद्र मोदी और हमारी भारतीय सेनाएं, भारत सीधा और मजबूत खड़ा है। जय हिंद!'' अजय देवगन को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर देश के हार मामले पर खुलकर बोलते हैं।

इसके अलावा अनुपम खेर ने सीधे वॉर का एक वीडियो पोस्ट करते हुए सेना की बहादुरी को सलाम किया था। सुनील शेट्टी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आर्मी का हौसला बढ़ाया था। इसके अलावा अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने भी पोस्ट करते हुए देश की आर्मी और सरकार की तारीफ की थी। इस मौके पर सरकार कई कठोर कदम उठा रही है। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में कई बेकसूरों की जान ली थी जिसके बाद इंडिया ने युद्ध का बिगुल फूंक दिया था।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X