Operation Sindoor के नाम पर बॉलीवुड के तीनों खान को क्यों सूंघ गया सांप, Shah Rukh Khan ने तो हद ही कर दी पार

Operation Sindoor

Bollywood Khan On Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया था लेकिन अब इस मामले पर भारत सरकार ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। जी हां, 7 मई को देर रात भारत ने एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। लेकिन इस मामले में अब तक Shah Rukh Khan, Salman Khan और Aamir Khan का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

तीनों खान ने चुप्पी साधी

जैसे ही ये बात सोशल मीडिया पर सामने आई लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। यहां तक कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर की जमकर तारीफ की। लेकिन एक चीज जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, वो था बॉलीवुड के तीन खान यानि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का रिएक्शन।

जी हां, बॉलीवुड के इन तीनों खान ने अब तक सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इतने बड़े मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री के इतने दिग्गज कलाकारों की चुप्पी लोगों को अब चुभ रही है। इंस्टा स्टोरी तो छोड़िए तीनों खान की तरफ से इस ऑपरेशन को लेकर ना तो कोई ट्वीट किया गया है और ना ही कोई पोस्ट।

मेट गाला में गए थे शाहरुख

शाहरुख खान बीते दिन मेट गाला में दिखाई दिए थे और उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। उन्होंने खुद भी अपने सोशल मीडिया पर अपनी मेट गाला की तस्वीरें शेयर कीं। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर पर शाहरुख खान का अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

सलमान और आमिर का भी कोई रिएक्शन नहीं

सलमान खान ने पहलगा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी लेकिन ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वो भी शांत बैठे हुए हैं। आमिर खान का अपना कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है लेकिन वो अपने फैंस को अपने प्रोडक्शन हाउस के पेज से अपडेट देते रहते हैं। लेकिन इसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना रिएक्शन देने के लिए इस्तेमाल नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X