Operation Eagle: सबसे बड़े एरियल रेस्क्यू मिशन पर बनेगी 'ऑपरेशन ईगल', 3डी में होगी रिलीज, यहां जानें डिटेल्स

Operation Eagle: सच्ची घटना पर आधारित, एक हाई-ऑक्टेन फिल्म की घोषणा की गई है। जो आज तक के सबसे बड़े एरियल रेस्क्यू मिशन पर बनी है। वाकाउ फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का नाम है "ऑपरेशन ईगल"।
केबल कार खराब होने पर पर्यटकों का एक झुंड जमीन से 5000 फीट की ऊंचाई पर फंस जाता है। उन्हें बचाने का समय बहुत ही सीमित है क्योंकि वह जगह बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच में है, जहां पर किसी भी प्रकार की मदद नहीं पहुंचाई जा सकती है। धीरे धीरे मौसम खराब होता जा रहा है, केबल कार खिसकती जा रही है, घड़ी की सुइयां बीत रही हैं। उनकी एकमात्र उम्मीद एक ऐसा नायक है जो उन्हें जीवित रखने के लिए किसी भी तरह की कोशिश करने से नहीं चुकेगा। वह प्रकृति को चुनौती देगा, सारे नियम तोड़कर नामुमकिन को मुमकिन बनाएगा।
ऑपरेशन ईगल एक ऐसी कहानी है जो मानव शक्ति, भावना और प्रतिबद्धता को फिर से परिभाषित करती है। यह अद्भुत कहानी को लेखक सैविन क्वाड्रास (मैरी कॉम, नीरजा, परमाणु और मैदान) ने विशाल कपूर (हमला और लुटेरे) के साथ मिलकर लिखी है।
ऑपरेशन ईगल आशीष आर मोहन द्वारा निर्देशित होगी। 3डी में शूट होनेवाली इस फिल्म में स्टंट के लिए एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय टीम होगी, जिसमें एक्शन का एक बड़ा हिस्सा अबू धाबी, केप टाउन और भारत में शूट किया जाएगा।
बाकी कलाकारों के साथ मुख्य अभिनेता की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी।
निर्देशक आशीष आर मोहन कहते हैं, "हम पिछले 4-5 सालों से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। अब जबकि तैयारी पूरी हो चुकी है, हम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ऑपरेशन ईगल अब तक का सबसे रोमांचक सिनेमाई अनुभव होने जा रहा है।"
फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मी में शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications