''अब तो बस सलमान खान को फांसी लगाना ही रह गया है....''
एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने खुद की तुलना रेप पीड़िता से कर दी। सलमान खान ने कहा, सुल्तान की ट्रेनिंग करते करते मेरी ऐसी हालत हो गई थी कि मैं रेप विक्टिम जैसा फील करता था। हालांकि सलमान ने यह बयान कहते ही तुरंत कहा कि इसे इग्नोर करें.. मुझे यह नहीं कहना चाहिए था।
लेकिन जुबान से निकली बात.. वापस कैसे ली जा सकती है। लिहाजा, इसके तुरंत ही ट्विटर पर सलमान खान को लेकर जबरदस्त विरोध होने लगा। यहां तक की सलमान खान के फैंस ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।
''सलमान खान को हर लड़की से माफी मांगनी चाहिए.. यह शर्मनाक है....''
इस मामले पर सब अलग अलग बयान दे रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच सलमान खान के पिता सलीम खान ने सबसे सलमान के शब्दों के लिए माफी भी मांगी। लेकिन जब सलमान के माफी की बात की गई तो सलीम खान ने कहा- सलमान ने ऐसा कुछ गलत नहीं किया है।
सलीम खान ने कहा- सलमान खान को माफी क्यों मांगनी चाहिए? सलमान के साथ ये जो कुछ भी हो रहा है, बहुत गलत है। अगर वह सेलिब्रिटी नहीं होता, तो कोई कुछ नहीं बोलता.. अब तो बस सलमान खान को फांसी लगाना ही बचा रह गया है।
इतना ही नहीं, सलीम खान ने कहा कि मीडिया यह विवाद बढ़ा रही है। मीडिया के पास पॉवर है, जिसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। अर्णब गोस्वामी को ही देख लीजिए.. आज वह देश के सबसे पॉवरफुल व्यक्ति लगते हैं।
यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला-


Click it and Unblock the Notifications
