डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी सिर्फ सुशांत ही बन सकते थे..और कोई नहीं!
[बॉलीवुड न्यूज] यूं तो सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग के लाखों कायल हैं। लेकिन ताजा बात की जाए तो फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के निर्देशक दिबाकर बनर्जी सुशांत की 'छिपी प्रतिभा' पर लट्टू हो गए हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। दिबाकर कहते हैं कि उन्हें पहले से ही अंदाज था कि सुशांत बहुत टैलेंटेड हैं।

दिबाकर ने फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा, 'सुशांत फिल्म के लिए मेरी पहली पसंद थे। मैंने जब आदित्य चोपड़ा के साथ फिल्म के बारे में चर्चा की, तो हमारे दिमाग में सिर्फ और सिर्फ सुशांत का नाम आया। हमें पता था कि सिर्फ सुशांत ही ब्योमकेश बन सकते हैं, क्योंकि सुशांत में एक रहस्यमयी गुण है, जो इस किरदार के लिए बढ़िया काम कर रहा है। वह अपने आप में सीमित रहते हैं।'
दिबाकर ने कहा कि यही वजह है कि उन्होंने सुशांत को इस फिल्म में मुख्य भूमिका दी। वह सुशांत के मेहनती रवैये की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें, इस फिल्म के सुशांत ने अपने लुक से लेकर अपने एक्टिंग तक पर काफी काम किया है।
पढ़ें- बिजी थे शाहरूख, सुशांत सिंह राजपूत को नहीं दिया ऑटोग्राफ!
दिबाकर ने बताया कि, 'सुशांत ने इस फिल्म के लिए अपना आठ किलो वजन घटाया है। उन्होंने कोलकाता में कई लोगों से मुलाकात की और उनकी भाव-भंगिमा को अपने जेहन में उतारा। हर कोई यह नहीं कर सकता। दर्शकों को पहले कभी नहीं दिखा सुशांत देखने को मिलेगा।' आपको बता दें, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी तीन अप्रैल को रिलीज हो रही है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की ताजा और रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













