'ईद पर बॉक्स ऑफिस तो सिर्फ सलमान खान का ही है', ट्विटर पर ट्रेंड हुए मेगास्टार!
मेगास्टार सलमान खान फिलहाल इस वक्त किसी फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं ईद 2022 की और इस बार भाई किसी फिल्म के साथ नहीं नजर आने वाले हैं। मेगास्टार इस दौरान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं और इसके पीछे की कहानी कुछ और है। दरअसल सलमान खान की फिल्म की जगह इस वक्त अजय देवगन की रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 रिलीज हुई है।
फिल्में उस तरह का बिजनेस नहीं कर रहीं हैं जैसा सलमान खान की फिल्में करतीं हैँ। यही कारण है कि फैंस को एक बार फिर से सलमान खान याद आ रहे हैं।
Recommended Video

सभी जानते हैं कि कुछ दिनों से साउथ की फिल्मों को लेकर चर्चा है और फैंस मानना है कि बॉलीवुड को फिर से कोई कलेक्शन के मामले में खड़ा कर सकता है तो वो सिर्फ सलमान खान हैं।

सुमित कडेल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा
इसी वजह से फैंस ट्विटर पर लिख रहे हैं। सुमित कडेल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है, 'ईद पर सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया त्योहार.. ईद सिर्फ उन्हीं की है.. अवधि !!' एक यूजर ने लिखा है,

यूजर्स के ट्वीट्स
''#ईद बॉक्स ऑफिस के लिए एक बड़ा दिन बन गया, बस सलमान खान के मेगास्टारडम के कारण उन्होंने इस त्यौहार के लिए ऐसे मानक स्थापित किए कि दर्शक इस दिन #सलमान खान की फिल्म के अलावा और कुछ भी उम्मीद नहीं कर सकते।''

ईद पर याद कर रहे हैं
इस तरह से फैंस सलमान खान को इस ईद पर याद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर सलमान खान अगले साल टाइगर 3 के साथ प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं।

इमरान हाशमी निगेटिव भूमिका निभाते नजर आएंगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव भूमिका निभाते नजर आएंगे। जहां यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं प्रशंसक अब टाइगर 3 के लिए अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं क्योंकि फिल्म की रिलीज में ठीक एक साल दूर है।

'टाइगर रॉर्स इन 1 ईयर' ट्रेंड कर रहे हैं
अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म के लिए उलटी गिनती शुरू करते ही प्रशंसकों ने तूफान से सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया है। वे ट्विटर पर हैशटैग 'टाइगर रॉर्स इन 1 ईयर' ट्रेंड कर रहे हैं। सलमान खान के साथ इस फिल्म में एक बार फिर से कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैँ।


Click it and Unblock the Notifications