''सलमान खान- अक्षय कुमार किसी के साथ भी काम करें, उन्हें फर्क नहीं पड़ता''

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का निर्देशन मिलाप झावेरी कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले मस्तीज़ादे डाइरेक्ट की थी। हाल ही में जब जॉन से पूछा गया कि क्या उन्हें अलग निर्देशकों और अलग अलग तरह की फिल्में करने में रिस्क नहीं महसूस होता। तो जॉन ने कहा, मैं लोगों के ट्रैक रिकॉर्ड देखकर काम नहीं करता। मैंने अभिषेक शर्मा, शूजीत सरकार, कबीर खान सभी के साथ काम किया है। मुझे रिस्क नहीं लगता क्योंकि मेरी फिल्मों के कंटेंट में दम होता है।

धमाकेदार सीक्वल .. इस सुपरस्टार के साथ अजय देवगन फाइनल

जॉन ने आगे कहा- आजकल के स्टार्स सिर्फ ए- लिस्ट निर्देशकों के साथ ही काम करना चाहते हैं। वह रिस्क नहीं लेना चाहते। रेगुलर निर्देशकों के साथ काम नहीं करना चाहते। आज के समय में सिर्फ सलमान खान और अक्षय कुमार ही ऐसे स्टार हैं जो नए डाइरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं। ये दोनों किसी के साथ भी काम कर सकते हैं।

Salman Khan- Akshay Kumar

जॉन ने कहा, बतौर प्रोड्यूसर भी मैं रिस्क लेने से नहीं डरता। मैंने विकी डोलर, परमाणु जैसी फिल्में बनाई क्योंकि मुझे उन फिल्मों के कंटेंट पर भरोसा था। मुझे यकीन था कि एक अच्छा निर्देशक ही इन कहानियों को पर्दे पर ला पाएगा। मैं सिर्फ टॉप के निर्देशकों के साथ काम नहीं कर सकता।

बहरहाल, जॉन अब्राहम इन दिनों बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं। यहां देंखे लिस्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X