'जय हो' के पहले शो के साथ आयेगा 'ओह तेरी' का ट्रेलर

कहते हैं सलमान खान अपने परिवार के लिए काफी लकी हैं इसलिए ही उनके घर का हर एक इंसान उन्हीं के साथ अपनी फिल्म का शुभारंभ करना चाहता है ताकी उसे नफा ही नफा हो। इसलिए सलमान को अपना लकी चार्म मानने वाले उनके बहनोई और फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने अपनी आने वाली फिल्म 'ओह तेरी' का ट्रेलर 24 जनवरी को सलमान की फिल्म 'जय हो' की रिलीज वाले दिन जारी करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि अभिनेता-निर्देशक अतुल अभी तक 'दिल ने जिसे अपना कहा' और 'हेलो' नामक दो फिल्मों का निर्देशन किया है। इन दोनों में सलमान थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में असफल रहीं। हालांकि, जब अतुल ने 'बॉडीगार्ड' के लिए इस सपुरस्टार संग जोड़ी बनाई तो उसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

फिल्म में अतिथि भूमिका के लिए अपने साले सलमान खान को लेने वाले अतुल ने कहा कि , "हम जल्द प्रचार शुरू करेंगे, लेकिन पहला प्रचार सलमान की 'जय हो' से शुरू होना है।"

सलमान की बहन अलवीरा के पति और फिल्मकार अतुल ने कहा, "ओह तेरी' के ट्रेलर 'जय हो' से जुड़े हुए हैं और मैं फिल्म के ट्रेलरों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने को उत्साहित हूं। फिल्म 7 मार्च को प्रदर्शित होनी है।"

मालूम हो कि इसी फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि सलमान खान के कहने पर ही अतुल ने अपनी फिल्म में एली अवराम को आयटम नंबर करने का मौका दिया है। गौरतलब है कि 'ओह तेरी' में पुल्कित सम्राट, सारा जियान डायस की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे है जो उनकी पहली फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X