'हिस्स' की सारी जिम्मेदारी मल्लिका पर
मल्लिका शेकावत की बहुचर्चित फिल्म हिस्स 22 अक्टबूर को भारत में रिलीज होने वाली है। हिस्स के साइन करने से लेकर रिलीज होने तक मल्लिका ही इस फिल्म के प्रचार का मोर्चा संभाल रही हैं। हालांकि फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खाप और हॉलीवुड अभिनेता जेफ भी हैं। फिल्म की निर्देशिका हॉलीवुड की जेनिफर लिंच हैं।
देखें - हिस्स की गैलरी
फिल्म का सारा दारोमदार मल्लिका शेरावत पर ही है। हालांकि मर्डर के बाद मल्लिका का जादू ठंडा ही पड़ गया है। जबकि उन्होने बॉलीवुड और इंटरनेशनल सिनेमा दोनों पर फोकस किया है। खैर हिस्स में मल्लिका के अलावा मुख्य आकर्षण सांप हैं। सांप के साथ मल्लिका के किस का प्रचार जोरों पर है। इसके अलावा उनका सेक्सी नागिन गेटअप सब को लुभा रहा है।
इतनी सब लुभावनी बातों के बाद अगर कहानी की बात की जाए तो सुनने में आरहा है कि फिल्म की कहानी में कोई नयापन नहीं है। ये फिल्म भी वही पुराना नाग-नागिन कॉंसेप्ट हॉलीवुडिया अंदाज में पेश करने जा रही है। पर फिल्म में हॉलीवुड के स्पेशल इफेक्ट्स तो होंगे ही।
actress अभिनेत्री इरफान खान फिल्म बॉलीवुड मल्लिका शेरावत हिस्स bollywood film hiss irfan khan mallika sherawat


Click it and Unblock the Notifications
