'3G में 30 नहीं 3 किसिंग सीन'
फिल्म जन्नत से फिल्मी पर्दे पर कदम रखने वाली अभिनेत्री लंबे अरसे के बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखने जा रही है वो भी अभिनेता नील नितिन मुकेश के साथ फिल्म 3G में। कहा जा रहा है कि निर्देशन शांतनु रॉय छिब्बर के निर्देशन में बनी फिल्म 3G में सोनल और नील का बहुत ही बोल्ड अवतार है।
इस फिल्म में सोनल और नील के बीच 30 किसिंग सींस को फिल्माया गया है जिस बात से सोनल ने इंकार किया है और कहा है कि यह सारी कोरी बकवास है फिल्म में 30 नहीं बल्कि केवल 3 चुंबन दृश्य हैं वो भी कहानी के हिसाब से, जिन्हें खूबसूरती से फिल्माया गया है ना कि अश्लीलता से।
सोनल ने कहा कि यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक बढ़िया संदेश है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे। फिल्म के प्रोमो से लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि फिल्म में इंटिमेंट सींस की भरमार है तो उनके लिए मैं बता दूं कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं हैं।
फिल्म में दो प्यार करने वाले जवां लोगों को दिखाया गया है इसलिए कुछ क्लोज सीन फिल्माये गये लेकिन फिल्म 3G केवल अंतरंग दृश्यों से भरी हुई है, यह कहना गलत है।मालूम हो कि फिल्म में लीड रोल नीलनितिन मुकेश कर रहे हैं जिन्हें इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्हें लगता है कि फिल्म एक बड़ी हिट होगी। लंबे अरसे से एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रहे नील की इससे काफी आशाएं हैं देखते हैं उनकी आशाएं पूरी होती है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












