विराट कोहली- तमन्ना भाटिया पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का गंंभीर आरोप, केरल हाईकोर्ट का नोटिस !
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बड़ी मुसीबत में घिर गए हैं। केरल हाईकोर्ट ने तमन्ना भाटिया, विराट कोहली और एक्टर अजु वर्गीज को नोटिस भेजा है।
इसकी वजह है रमी गेम। जी हां, ये तीनों ही ऑनलाइन रमी गेम के ब्रांड एंबेसडर हैं। बताया जाता है कि ये एक ऐसा ऑनलाइन गेम हैं जिसमें सट्टेबाजी भी की जाती है। तमन्ना भाटिया, विराट कोहली और अजु वर्गीज इसके प्रमोशन का चेहरा है।

ऐसे में इन तीनों पर बड़ी गाज गिरी है। तीनों को नोटिस भेजने के पीछे एक याचिका रही है, जिसमें इस ऑनलाइन रमी गेम को रोकने का अनुरोध किया गया है। मिली जानकारी अनुसार साथ ही मीडिया रिपोर्ट के आधार पर केरल सरकार ने इस पूरे मामले पर जवाब देने का नोटिस दिया है।


Click it and Unblock the Notifications