छोटी कहानियों पर फिल्म बनाएंगे ओनीर
फिल्म निर्देशक ओनीर अब निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा और संजय गुप्ता की राह पर चलते हुए छोटी कहानियों को लेकर फिल्म बनाएंगे।
ओनीर ने कहा, "हाल ही मैं बर्लिन गया था। वहीं मैंने फिल्म के लिए छोटी-छोटी कहानियां लिखी। कई छोटी कहानियां तैयार करने के बाद मैंने खुद से पूछा कि आखिर क्यों नहीं सभी कहानियों को मिलाकर फिल्म तैयार किया जाए।"
फिल्म 'माई ब्रदर निखिल' से सुर्खियों में आए ओनीर ने कहा कि वह पांच छोटी कहानियों को लेकर एक फिल्म तैयार करेंगे। उन्होंने तीन कहानियों के लिए पटकथा तैयार कर ली है।
इससे पहले फिल्म छोटी-छोटी कहानियों को लेकर वर्मा ने 'डरना मना है' और 'डरना जरूरी है' जैसी फिल्में बनाई थीं। वहीं गुप्ता ने फिल्म 'दस कहानियां' तैयार की थी।


Click it and Unblock the Notifications