रवीना की फिल्म शाब..10 साल बाद इस गाने के लिए साथ आए तीन धुरंधर
ओनिर, मिथुन और केके लगभग एक दशक के बाद साथ में एक फिल्म शाब के के गाने मुसाफिर के लिए साथ में आए हैं।
ओनिर की फिल्मों में म्यूजिक की अपनी खास जगह होती है। अभी पिछले सप्ताह ही ओ साथी गाना लॉन्च किया गया था और अब शाब फिल्म का नया गाना मुसाफिर लॉन्च किया गया है जिसमें रवीना टंडन और इसी फिल्म से डेब्यू कर रहे एक्टर आशीष बिष्ट हैं।
इस गाने की खास बात ये है कि इससे लगभग 10 साल बाद ओनिर के पसंदीदा कंपोजर मिथुन, केके और ओनिर साथ में आए हैं। मेकर्स इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट हैं कि ये गाना लोगों को अच्छी खासा पसंद आएगा।

ओनिर का कहना है कि "मुसाफिर इस एलबम में मेरे पसंदीदा गानों में से एक है। मिथुन के कंपोजिशन से फिल्म के बारे में और साफ पता चलता है।" फिल्म को प्रोड्यूस संजय सूरी, ओनिर और भावना तलवार ने किया है। आपको बता दें कि शाब 30 जून को रिलीज होगी । फिल्म में रवीना टंडन और आशीष बिष्ट लीड रोल में हैं।
रवीना टंडन बैक टू बैक फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं। अभी पिछले महीने उनकी फिल्म मातृ रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें दादा साहब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा गया है।
फिल्म के अभी तक आए गानों और ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है रवीना टंडन खासकर इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
सुनिए शाब फिल्म का नया गाना मुसाफिर जो वाकई सुनकर आप भी काफी इंज्वॉय करेंगे। और हां..कमेंट करना ना भूलें कि गाना कैसा लगा।


Click it and Unblock the Notifications














