..................... Onir's 'I Am' heads to Rotterdam film fest before release | ओनिर को ‘आई एम’ से बड़ी उम्मीदें - Hindi Filmibeat

ओनिर को ‘आई एम’ से बड़ी उम्मीदें

By Staff

Onir
फिल्मकार ओनिर को पूरा यकीन है कि उनकी फिल्म 'आई एम" को सिनेमाघरों में प्रदर्शन से पहले ही वैश्विक फिल्म महोत्सवों में शामिल होने की वजह से अच्छी ख्याति मिल जाएगी। 'रॉटरडम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2009" में "आई एम" का चयन होने पर वह बहुत उत्साहित हैं।

ओनिर ने कहा, "फिल्म 'आई एम" के लिए इस महोत्सव में शामिल होना मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इससे वैश्विक स्तर पर इस फिल्म के भावी खरीददार मिल सकेंगे।"

ओनिर ने अभिनेता संजय सूरी के सह-निर्माण में 'आई एम" बनाई है। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। दो सप्ताह तक चलने वाला रॉटरडम फिल्म महोत्सव 22 जनवरी से शुरू होगा।

फिल्म 'आई एम" चार लघु फिल्मों की श्रेणी है। इनमें से प्रत्येक फिल्म 20-25 मिनट अवधि की है। चार कहानियों में 'आई एम उमर", 'आई एम अभिमन्यु", 'आई एम मेघा" और 'आई एम अफिआ" शामिल हैं।

'आई एम" की अलग-अलग कहानियों में शामिल होने वाले कलाकार हैं जूही चावला, मनीषा कोइराला, अनुराग कश्यप, राहुल बोस और अर्जुन माथुर। विवेक फिलिप, मिथुन और अमित त्रिवेदी ने भी इसमें अपना सहयोग दिया है।

ओनिर ने कहा, "अभी हम 'आई एम उमर" का विस्तृत दर्शकों के बीच प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि 'आई एम अभिमन्यु" और 'आई एम मेघा" कुछ चुनिंदा दर्शकों के बीच ही दिखाई जा रही हैं। दूसरी ओर 'आई एम अफिया" की शूटिंग जनवरी में पूरी हो जाएगी। उसी समय रॉटरडम फिल्म महोत्सव में 'आई एम" का प्रदर्शन होगा।"

सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर ओनिर का कहना है कि 2010 की दूसरी तिमाही में ही ऐसा हो सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X