वन बाय टू इज जस्ट पकाउ- दर्शकों का रिव्यू!

अभय देओल ने पिछले कुछ सालों में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। जिनमें देव डी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, रांझना आदि शामिल हैं। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि वन बाय टू करके अभय ने अपने करियर में एक बहुत बड़ी गलती की है जिसकी सजा उन्हें नहीं बल्कि उनके उन फैंस को मिल रही है जो उनकी फिल्म देखने के लिए सिनेमाहॉल में जा रहे हैं। अभय देओल की फिल्मों से लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं। लोगों को पता होता है कि अगर अभय देओल फिल्म में हैं तो फिल्म में जरुर कुछ ना कुछ हटकर और बेहतरीन होगा। लेकिन वन बाय टू देखने के बाद दर्शकों की ये राय गलत साबित हो गयी है।

वन बाय टू से दर्शकों को और भी ज्यादा उम्मीद थी क्योंकि अभय फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म में काम करने का फैसला अभय देओल के करियर के लिए एक बहुत बड़ी गलती साबित हो रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तो काफी बुरी हालत झेलनी पड़ ही रही है लेकिन साथ ही अभय देओल के फैंस को भी अपने पैसों और अपने वक्त को बरबाद करने का गम सता रहा है। दर्शकों ने वन बाय टू देखने के बाद ट्विटर पर और सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये अपनी अपनी राय दी है। कुछ लोगों ने तो फिल्म के गाने आई एम जस्ट पकाउ को हाइलाइट करके लिखा है कि अभय देओल की फिल्म वन बाय टू की जस्ट पकाउ।

वन बाय टू को देखने के बाद समाइरा का कहना था "मैं बहुत उम्मीदों के साथ अभय देओल की फिल्म देखने आई थी। मुझे लगा था कि वन बाय टू फिल्म में कुछ तो खास और नया होगा लेकिन फिल्म इतनी बकवास थी कि अब तो अभय की फिल्म देखने जाने से पहले दस बार सोचना पड़ेगा। अभय ने क्या सोचकर आखिर ये फिल्म बनाई।" अनीता का कहना है "फिल्म में किरदार जितना कंफ्यूज थे उससे भी ज्यादा फिल्म को देखने वाले दर्शक थे। कौन क्या क्यों कर रहा है कुछ समझ ही नहीं आ रहा था।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X