..................... One person dies in fire on the sets of Ranbir Kapoor's film? Details! रणबीर कपूर की फिल्म के सेट पर आग लगने से एक व्यक्ति की मौत? डिटेल्स! - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर की फिल्म के सेट पर आग लगने से एक व्यक्ति की मौत? डिटेल्स!

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की फिल्म से हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म के सेट पर आग लग गई है। लेकिन किसी के हताहत होने के खबर नहीं आई थी। लेकिन अब जो पता चला है वो काफी चौकाने वाला है क्योंकि पता चला है कि इस दौरान एक व्यक्ति का निधन हो गया है। दरअसल 29 जुलाई को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म के सेट पर आग लग गई।

अंधेरी वेस्ट के चित्रकूट मैदान में स्थित सेट में एक राजश्री प्रोडक्शन फिल्म का सेट भी शामिल था, जो क्षतिग्रस्त हो गया था। पीटीआई के अनुसार, लव रंजन की फिल्म के सेट पर काम कर रहे एक 32 वर्षीय मनीष देवाशी की आग में जान चली गई।

ranbir kapoor, shraddha kapoor, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर

जुहू के कूपर अस्पताल में उन्हें मृत लाया गया। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के महासचिव अशोक दुबे ने कहा कि उसी सेट पर सेट लाइटिंग का काम कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी कुछ चोटें आई हैं।

डंडे और लट्ठों का उपयोग करके स्थापित किया गया था

डंडे और लट्ठों का उपयोग करके स्थापित किया गया था

यह अनुमान लगाया गया है कि आग एक अस्थायी पंडाल में लगी थी जिसे लकड़ी के डंडे और लट्ठों का उपयोग करके स्थापित किया गया था। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

काफी समय से चर्चा थी

काफी समय से चर्चा थी

पांच घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की आठ गाड़ियों, पांच वाटर जेटी और अन्य उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी। हालांकि इस व्यक्ति के निधन के बाद मेकर्स की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म काफी शानदार होने वाली है। वर्कफ्रंट पर रणबीर कपूर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं और उनके साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

शमशेरा

शमशेरा

इसके अलावा श्रद्धा कपूर कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बनेंगी। रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म शमशेरा का हिस्सा बने थे लेकिन फिल्म रिलीज के बाद बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X