वन नाइट स्टैंड के बाद 7 साल रहे बेरोजगार, अक्षरा संग गंदे ब्रेक अप के बाद मशहूर स्टार ने GF को पहनाई अंगूठी

Tanuj Virwani Engagement: 'वन नाइट स्टैंड' और 'इनसाइड ऐज' जैसी फिल्मों और सीरीज में दिखाई दे चुकी एक्टर तनुज विरवानी ने अपने गर्लफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। अभिनेता ने ये गुड न्यूज़ शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इसके बाद से ही उनके लिए बधाईयों और शुभकामनाओं कि सिलसिला शुरू हो गया है।
फिल्म स्टार तनुज वीरवानी ने हाल ही में अपनी सगाई की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिल्म स्टार तनुज वीरवानी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या जैकब संग सगाई की है। जिसकी ड्रीमी तस्वीरें फिल्म स्टार ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। एक्टर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इन फोटोज में दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे।
तस्वीरों में दोनों एक दूसरे में गुम नजर आए। फिल्म स्टार तनुज वीरवानी और उनकी गर्लफ्रेंड तान्या जैकब ने बिल्कुल वेस्टर्न अंदाज में सगाई की। जिसकी तस्वीरें आते ही वायरल हो गईं। फिल्म स्टार तनुज वीरवानी और उनकी मंगेतर तान्या जैकब अब जल्दी ही जिंदगी के नए सफर पर साथ चलेंगे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं।
तनुज अक्षरा का रिलेशन
बता दें कि तनुज वीरवानी दिग्गज अदाकार रति अग्निहोत्री के बेटे हैं। तान्या जैकब से पहले वो कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन संग रिलेशन में रह चुके हैं। 4 सालों तक डेट करने के बाद दोनों का रिलेशन एक खराब प्वाइंट पर जाकर खत्म हो गया था। एक पुराने इंटरव्यू में भी तनुज ने अक्षरा के साथ अपने ब्रेकअप पर बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि वह भले ही अक्षरा से अलग हो चुके हों मगर वे हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे। मगर इसके बाद अक्षरा की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं। अक्षरा को लगा कि यह काम तनुज ने किया है।
अक्षरा की निजी तस्वीरें लीक होने के बाद मीडिया में इस बारे में काफी कुछ लिखा जाने लगा। तनुज ने कहा, 'हमारे बीच चीजें बिगड़ती गईं और हमने आपस में बात करना बंद कर दिया। मुझे बुरा लगा कि उन्होंने मेरा पक्ष नहीं लिया। उन्होंने ऐसा नहीं कहा कि तस्वीरें मैंने लीक की थीं मगर वह यह भी कह सकती थीं कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है। उनका केवल एक स्टेटमेंट मेरे लिए काफी था।'


Click it and Unblock the Notifications











