सुशांत सिंह राजपूत पर बनेगी एक और फिल्म- बॉलीवुड के अंदर चल रहे कारनामों से उठेगा पर्दा
एमएस धोनी फिल्म में शानदार किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या कर ली थी और इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए थे। गौरतलब है कि 14 जून उन्होने इतना बड़ा कदम उठाया और अपने फैंस को अलविदा कह दिया। इसके बाद से लगातार उनकी मौत पर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कई लोग फिल्मों में हो रहे नेपोटिज्म को इसका दोषी मान रहें हैं तो कुछ लोगों ने इंडस्ट्री के कुछ नाम नामी हस्तियों को टारगेट किया है।

इसके बाद एक खबर सामने आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर एक फिल्म बनेगी। लेकिन अब एक और फिल्म की घोषणा फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने की है जो कि इंडस्ट्री के अंदर होते काले कारनामों से पर्दा उठाएगी। खबर आई है कि इस फिल्म को लेकर वो काफी मेहनत कर रहे हैं और बिना किसी भय के वो फिल्म में सिर्फ सच्चाई दिखाने वाले हैं। पता चला है कि फिल्म का नाम सुशांत ही होगा।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











