#1Month....जॉली आ रहा है...सब तैयारी कर लीजिए!
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 10 फरवरी को रिलीज़ हो रही है और फैन्स अभी से फिल्म को लेकर माहौल बनाना शुरू कर चुके हैं। फिल्म नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म का सीक्वल है।
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 10 फरवरी को रिलीज़ हो रही है और फैन्स इसलिए फिल्म को लेकर माहौल बनाना शुरू कर चुके हैं। फिल्म में अक्षय कुमार वकील की भूमिका में नज़र आएंगे जो यूपी के भू - माफिया से लड़ते दिखेंगे। और इस बार पूरा स्टेट उनके खिलाफ है।
गौरतलब है कि जॉली एलएलबी में अरशद वारसी थे और फिल्म ने पहला केस हिट एंड रन के खिलाफ लड़ा था जो सलमान खान के हिट एंड रन केस से काफी मिलता जुलता था। अब इस बार अक्षय कुमार जॉली की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज का दिन अक्षय कुमार फैन्स के लिए थोड़ा गुस्से भरा था। कारण था फिल्मफेयर की नॉमिनेशन लिस्ट। लेकिन शाम आते आते तक ये तो तय हो चुका था कि अक्षय कुमार नहीं बिके तो शाहरूख - सलमान को SALE पर लगा दिया गया।
बहरहाल, शाम आते आते तक जॉली का माहौल बन चुका था। वैसे भी अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है और अक्षय कुमार काफी समय से अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। इसलिए जॉली एलएलबी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
और उनके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार जॉली एलएलबी से कुछ नया ही धमाका करेंगे -


Click it and Unblock the Notifications