सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड 30 दिन होने पर मुकेश छाबड़ा का दर्द- अब तो कभी फोन नहीं आएगा तेरा
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बीते एक महीने में उनके फैंस और करीबी के लिए ये दुख अभी भी जारी है। आज सुशांत के सुसाइड को एक महीना हो गया है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं सुशांत के करीबी दोस्त और दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने भी सुशांत को याद कर एक स्पेशल पोस्ट किया है।
Recommended Video
आपको बता दें कि सुशांत की याद में मुकेश छाबड़ा ने बीते एक महीने में कोई पोस्ट किया है। फिलहाल इस बार सुशांत की तीन तस्वीरों को शेयर कर मुकेश छाबड़ा ने लिखा है कि एक महीना हो गया है आज..अब तो कभी फोन भी नहीं आएगा तेरा...।

मुकेश ने सुशांत की एक साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके बीच के रिश्ते और दोस्ती की गहराई साफ समझ आती है। चलिए देखते हैं सुशांत और मुकेश छाबड़ा की ये तस्वीरें और पोस्ट..
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











