आज 1 महीने की हुई ऐश बेबी, बच्चन को मुबारकबाद
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखने वाले बच्चन परिवार के चाहने वाले देश के करोड़ो लोग जरूरत से ज्यादा अपने इस परिवार का ख्याल रखते हैं। तभी तो छोटी-छोटी बातों का उन्हें बहुत ज्यादा ख्याल रहता है। आज 'बेटी बी' एक महीने की हो गयी है। जिसको बच्चन परिवार किस तरह सेलीब्रेट कर रहे हैं यह तो पता नहीं लेकिन उनके चाहने वालों ने टि्वटर पर इस बात का जश्न जरूर मना लिया है।
अमिताभ के टि्वटर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। प्रशंसको ने लिखा है बच्चन जी बधाई हो, आज ऐश-अभि की बेटी पूरे एक महीने की हो गयी। जिसके जवाब में अमित साहब ने लिखा है कि बहुत बहुत धन्यवाद आप सभी का। हां आज हमारी छोटी ऐश एक महीने की हो गयी है लेकिन बिना नाम के। हमने अभी तक अपनी बेटी का नाम फाइनल नहीं किया है।
गौरतलब है कि 16 नवंबर को ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई के अस्पताल में अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। ऐश-अभि के इस बच्चे का बॉलीवुड समेत पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था।
More from Filmibeat
abhishek bachchan aishwarya rai amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय टि्वटर twitter


Click it and Unblock the Notifications












