..................... One man dies in Gujarat due to Shahrukh Khan's Raees by Rail promotions - Hindi Filmibeat

#JustIn: शाहरूख खान रईस प्रमोशन का अजीब आईडिया...एक की मौत

शाहरूख खान के रईस प्रमोशन के दौरान एक हादसा हो चुका है। गुजरात में स्टेशन पर इतनी भीड़ थी कि एक आदमी की मौत हो गई।

शाहरूख खान इस समय अपने करियर को बचाने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। वो पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी फिल्म रईस किसी तरह से लोगों को पसंद आ जाए। लेकिन इस लिए शाहरूख खान अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए किसी भी हद तक चले गए।

इतना ज़्यादा कि उनके अजीब से रेल प्रमोशन में एक आदमी की मौत हो गई है। जी हां, शाहरूख खान एक एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे हुए हैं और दिल्ली तक जा रहे हैं, अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए।

one-man-dies-in-gujarat-due-to-shahrukh-khan-s-raees-by-rail-promotion

लेकिन अब ज़ाहिर सी बात है कि शाहरूख खान की ट्रेन जिस जिस भी स्टेशन से जा रही है वहां भीड़ को काबू करना मुश्किल हो जा रहा है। ऐसे में वडोदरा स्टेशन पर एक आदमी की मौत भी हो गई है।

दरअसल, ये व्यक्ति वडोदरा स्टेशन पर अपने किसी परिचित से मिलने पहुंचा जिसकी ट्रेन थी अगस्त क्रांति एक्सप्रेस। वही ट्रेन जिससे शाहरूख खान की रईस टीम सफर कर रही है।
[#Raees: शाहरूख खान फिल्म प्रमोशन के लिए लें आमिर खान से TIPS.. प्लीज़]

अब ऐसे में स्टेशन की बेकाबू भीड़ के बीच, इस व्यक्ति को घुटन महसूस होने लगी और उसे दिल का दौरा पड़े। लेकिन भीड़ होने के कारण उसे तुरंत उपचार भी नहीं मिला और अस्पताल पहुंचने में भी समय लगा। और व्यक्ति की मौत हो गई।

वैसे आप ही इन तस्वीरों से देख कर आईडिया लगा लीजिए कि शाहरूख खान ये रईस प्रमोशन आइडिया कितना बेवकूफाना है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X