'शाहरुख खान की जीभ काटकर लाने वाले को 1 लाख का इनाम..' इस हिंदू वादी संगठन ने किया ऐलान
Shahrukh Khan Controversy: शाहरुख खान को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है और कई हिंदू वादी संगठन उनके पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। बता दें कि बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम में जगह देने को लेकर ये सारा विवाद हो रहा है।

कभी देवकी नंदन ठाकुर तो कभी रामभद्राचार्य उनको लेकर कई तरह की बातें करते हैं। लेकिन इस बीच एक खबर सामने आई है जिसमें कहा गया है कि शाहरुख खान की जीभ काटकर लाने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
किसने किया ऐलान?
शाहरुख खान को लेकर लगातार कई तरह के नफरती पोस्ट सामने आ रहे हैं। अब अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आगरा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिससे बवाल मचा है और शाहरुख खान के फैंस बुरी तरह से भड़क गए हैं।
उनका कहना है, ''जो भी शाहरुख की जीभ काटकर लाएगा उसे एक लाख रुपये इनाम देंगे।'' जी हां, इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर मीरा राठौर को लेकर बात कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल कर रहे हैं। शाहरुख खान की तरफ से इसको लेकर क्या कहा जाता है ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।
बीसीसीआई ने तय किया रुख
बता दें कि मामले को तूल मिलता देख बीसीसीआई ने इसपर अपना रुख तय किया है। बीसीसीआई का कहना है कि बांग्लेदेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खिलाना है या नहीं ये पूरी तरह से सरकार के फैसले पर निर्भर है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है और देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में सरकार क्या फैसला करती है।
शाहरुख खान आईपीएल में केकेआर टीम के मालिक हैं और काफी चर्चा में रहते हैं। इस टीम की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है जो कि क्रिकेट स्टेडियम में साफ नजर आती है। एसआरके की टीम 2 बार विजेता भी रही है।


Click it and Unblock the Notifications











