''एक खराब फिल्म से आपके लिए लोगों का नज़रिया बदल जाता है''
तापसी पन्नू ने अगर आपकी एक फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो लोगों का आपके लिए नज़रिया बदल जाता है।
बॉलीवुड में सफलता स्वाद चखने वालीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अगली फिल्में पूरी तरह से तैयार हैं। तापसी की फिल्म रनिंग शादी और द गाज़ी अटैक 17 फरवरी को एक साथ रिलीज़ हो रही है। पिंक फिल्म में शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली तापसी को भी सफलता आसानी से नहीं मिली।
तापसी ने हाल ही में कहा कि अगर आपकी एक फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो लोगों का आपके लिए नज़रिया बदल जाता है। तापसी पन्नू ने कहा कि उन्हें पता है कि फिल्म इडस्ट्री में समीकरण बनते-बिगड़ते रहते हैं और हर शुक्रवार को बदल जाते हैं।

तापसी ने कहा कि मैंने साउथ में काफी उतार-चढ़ाव देखे जिसके बाद यह सब कुछ हुआ। उन्होंने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि उस समय कैसा लगता है जब आपकी फिल्म हिट हो जाती है और लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं।
Aww.. बॉलीवुड के छोटे नवाब 'तैमुर अली खान' की सुपर क्यूट LATEST Pic
वहीं मुझे ये भी पता है कि जब आपकी फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो कैसा महसूस होता है। तापसी ने आगे कहा कि मैंने सफलता और असलता दोनों को ही महसूस किया है। और मैं हमेशा ही इन दोनों को अच्छी तरह लेने की कोशिश करती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











