वन्स अपॉन ए टाइम का ट्रेलर लॉंच
वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन फिल्म का हाल ही में ट्रेलर लॉंच फिल्म सिटी में हुआ। फिल्म का लॉंच काफी बेहतरीन था। हर कोई फिल्म के बडे़ और बेहतरीन सेट को देखकर हैरान था। फिर इवेंट के दौरान अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान की हटकर एंट्री ने लोगों को वाकई दिल थाम लेने के लिए मजबूर कर दिया। वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था और फिल्म में अक्षय कुमार के डॉन लुक को देखकर हर कोई वैसे भी इंप्रेस हो गया है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन का ट्रेलर लॉंच उस सेट पर हुआ जहां पर मुंबई की एक मशहूर जगह डोंगरी को बनाया गया था। गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी में हुए इस इवेंट के दौरान वहां पर जीतेंद्र और उनके बेटे तुषार कपूर भी मौजूद थे। वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन पहली फिल्म होगी जिसका फर्स्ट लुक लॉंच फिल्म के सजे हुए सेट पर हुआ।
इसी बहाने लोगों को वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन के लुक की भी झलक मिल गयी। फिल्म के सेट ने लोगों को फिल्म का फील भी दिला दिया। वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन के सेट पर बाकायदा मुंबई की सड़कों और गलियों, दुकानों को बनाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











