Exclusive- वन्स अपॉन ए टाइम को नहीं शाहरुख से खतरा!
अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान की फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन का फर्स्ट लुक लॉंच हुआ और उस इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें किसी भी फिल्म से कोई खतरा नहीं है। वन्स अपॉन ए टाइम इन मंबई अगेन फिल्म के साथ ही शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज हो रही है। वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई एगेन एक एक्शन फिल्म है फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। इसबार अक्षय कुमार और इमरान खान उन्हीं किरदारों के नाम के साथ वन्स अपॉन ए टाइम इन मंबई अगेन में नज़र आएंगे।
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा ने फर्स्ट लुक लॉंच के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिल्म के सीक्वल में काम करना बहुत अच्छा लग रहा है। वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में उस समय की मुंबई दिखाई गयी है जब ये मुबई में डॉन की बहुत चलती थी और गुंड़ागर्दी जोरो पर थी। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि मुंबई के उस वक्त को जीना और परदे पर उतारना जिसे उन्होंने देखा ही नहीं है काफी मजेदार था। हालांकि थोड़ा मुश्किल था लेकिन फिर भी फिल्म के निर्देशक ने उनके लिए ये सब आसान कर दिया था।
अक्षय कुमार से पूछा गया कि उनकी फिल्म के साथ ही शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस भी रिलीज हो रही है तो किसी तरह का प्रेशर है उनके सर पर। इसपर अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हे खुशी है कि दोनों फिल्में साथ में रिलीज हो रही हैं। लेकिन किसी तरह का प्रेशर सर पर नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications