वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई के इवेंट आएंगे घायल अक्षय
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने कमिटमेंट के काफी पक्के हैं। अक्षय कुमार हाल में फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गये थे और उनके पैर में चोट भी आ गयी थी। लेकिन इसके बावजूद अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान मौजूद रहते हैं। आज यानी 29 मई को वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन के फर्स्ट लुक लॉंच के दौरान भी अक्षय कुमार मौजूद होंगे। वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अभी से सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। सभी को उम्मीद है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म जरुर हिट होगी।
वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार और इमरान खान मुख्य भूमिका में हैं। इन तीनों ने मिलकर वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में धमाल मचाई है। इस बार वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन की टैगलाइन है प्यार में मरने के लिए तैयार हो जाओ। फिल्म के फर्स्ट लुक लॉंच को देखने के लिए हर कोई बेताब है। हर किसी को अक्षय कुमार की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

लोगों ने फिल्म को लेकर काफी अच्छे-अच्छे ट्वीट किये हैं। फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह वाकई देखने लायक है। अक्षय कुमार को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के लुक का पूरा श्रेय मनीष मल्होत्रा को जाता है। मनीष मल्होत्रा ने ट्वीट किया है "मिलन लूथरिया की फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में सोनाक्षी सिन्हा के लुक को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।"


Click it and Unblock the Notifications