लीजा हेडन अपने स्टेसस पर हुई confuse, वरूण को किया नाराज
फिल्म 'क्वीन' से चर्चा में आई एक्ट्रेस लीजा हेडन, आजकल कुछ कंफ्यूज चल रही हैं। दरअसल, ट्वीटर पर अपने और वरूण धवन के लिंक अप पर सफाई देने में लीजा ने कंफ्यूजन में आकर कुछ से कुछ बोल दिया। जो वरूण को अच्छा नहीं लगा और वरूण काफी नाराज हो गए।
लीजा ने ट्वीटर पर पोस्ट किया कि, वरुण की गर्लफ्रेंड है और वो एंगेज्ड हैं जबकि मैं सिंगल हूं। लेकिन जब वरुण को लेकर ट्विटर पर सवाल पर सवाल पूछे जाने लगे तो लीजा ने लिखा, 'मैं सिंगल हूं, वरुण धवन एंगेज्ड नहीं हैं। काफी गलत मतलब निकाला गया है। खत्म कीजिए।' लेकिन इस ट्वीटस ने वरूण को नाराज कर दिया।
जिसके बाद वरुण धवन ने कहा, 'लीजा हेडन, मुझे वाकई हंसी आ रही है। अब मेरे बच्चे होंगे...शौकीन के लिए शुभकामनाएं मिस हेडन।' लीजा ने इसके आगे कोई और बात करना सही नहीं समझा और ट्वीट किया, 'अच्छा आप सभी को शुभरात्रि। बहुत सफाई दे दी। अब बाद में।'
आपको बता दें, लीजा हेडन की अगली फिल्म 'शौकिन्स' काफी चर्चा में है। शौकिन्स में लीजा के साथ अक्षय कुमार और अनुपम खेर हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
