..................... On the very first day, Prince Karthik Aryan requested for a hit, tickets worth crores were sold - Hindi Filmibeat

पहले ही दिन शहजादा कार्तिक आर्यन ने लगाई हिट की गुहार, बिक गई करोड़ों के टिकटे

kartik

अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म शहजादा की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, फिल्म सिनेमाघरों में 17 फरवरी को रिलीज होगी। अब फिल्म को हिट बनाने के लिए अभिनेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, हर तरफ प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के बीच फिल्म और अभिनेता को लेकर ही अलग क्रेज देखने को मिल रहा है। अब तो फिल्म के एडवांस बुकिंग के स्टेटस सामने आ गए हैं, जो कि काफी अच्छे हैं।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने शहजादा और साथ ही एंट मैन का एडवांस बुकिंग स्टेटस शेयर किया है। पीवीआर में शहजादा के 1845, आईनॉक्स में 1000 और सिनेपॉलिस में 638 टिकट बिके हैं। कुल मिलाकर फिल्म के 3,483 टिकट बिके हैं।

जब से अभिनेता की फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं तब से ही फैंस के बीच इस मूवी को देखने की उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म का गाना 'कैरेक्टर ढीला 2.0' पहले ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। लेकिन थिएटर में यह मूवी क्या कमाल दिखाएगी, यह तो 17 फरवरी को ही पता लगेगा।

इस फिल्म मुख्य किरदार में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। फैंस को इन दोनों की जोड़ी पहने भी काफी पसंद आ चुकी है। 'शहजादा' तमिल मूवी 'आला वैकुण्डपुल्ला' का हिंदी रीमेक है। ओरिजनल फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े लीड रोल में थे।

गौरतलब है कि इससे पहले कार्तिक आर्यन की भूलभूलैया 2 काफी हिट साबित हुई थी, इस फिल्म के बाद से ही बॉलीवुड का अच्छा समय शुरु हुआ क्योंकि इससे पहले कई सारी फिल्में फ्लॉप रही थी। खैर अब इस फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदे हैं।

Read more about: shehzadaadvancebooking
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X