15 अगस्त के मौके पर देखना ना भूले देशभक्ति के रंग में रंगी इन शानदार फिल्मों को, लिस्ट

15 August 2023: 15 अगस्त आने वाला है, ऐसे में हर तरफ देश भक्ति, देश के प्रति प्रेम और आजाद देश को लेकर लोगों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में हम आपको उन खास और शानदार फिल्मों के बारें में बताएंगे जिनको देखना हर किसी के लिए जरुरी है।
गदर 2 -
इस वक्त हर तरफ सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। हिंदुस्तान और पाकिस्तान के पार्टीशन पर बनी फिल्म गदर देशभक्ति के साथ-साथ एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म सनी देओल अपनी पत्नी को लेने पाकिस्तान की सरहद पार चले जाते हैं। अब इस साल इस फिल्म का सीक्वल यानी गदर 2 भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वो अपनी पत्नी नही बल्कि अपने बेटे को लेने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।
मंगल पांडे-
देश प्रेमी के लिए मंगल पांडे जैसी फिल्म देखना बहुत जरुरी है। साल 2005 में आई फिल्म 'मंगल पांडे - द राइजिंग' में आमिर खान लीड रोल में थे। ये फिल्म मंगल पांडे की जीवनी थी। मंगल पांडे ने भारत को आजाद करने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी। इस फिल्म का निर्देशन केतन मेहता ने किया है। बता दें कि मंगल पांडे के बारे में यह कहा जाता है कि उन्हें फांसी देने के लिए जल्लाद भी तैयार नहीं था।
शेरशाह-
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह बहुत खास फिल्म है। जो लोग इस इंडिपेंडेंस डे पर देशभक्ति को महसूस करना चाहते हैं, उनके लिए 'शेरशाह' एकदम परफेक्ट फिल्म है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म शेरशाह कारगिल वॉर पर बेस्ड है। ये फिल्म कारगिल में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। इसमें विक्रम बत्रा के बचपन, प्यार ये लेकर उनकी शहादत तक की पूरी कहानी है।
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह-
भगत सिंह की बायोपिक 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' अजय देवगन की हिट फिल्मों में से एक रही है। फिल्म की कहानी में भगत सिंह के बचपन से लेकर उनके शहीद होने तक के सफर को दिखाया गया है। भरत सिंह ही नहीं, बल्कि सुखदेव और राजगुरु के भी किरदारों को बेहतरीन अंदाज में दिखाया गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। यह बहुत खास फिल्म है।
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया-
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध को दिखाती है। जब वॉर के दौरान भुज में इंडियन एयरफोर्स की एयर स्ट्रिप पूरी तरह से बरबाद हो गई थी। इसके बाद, गुजरात की 300 स्थानीय महिलाओं ने, आएएफ स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की लीडरशिप में, एयरबेस को दोबारा बनाकर काफी वीरतापूर्वक काम किया।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक -
विक्की कौशल की फिल्म उरी 2016 में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म है। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल को बखूबी निभाते नजर आए थे और उनके आउटस्टैंडिंग काम के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था। फिल्म आपको देशभक्ति की भावना से भर देती है और अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस के लिए कुछ देखने की तलाश में हैं तो इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











