'मिशन इम्पॉसिबल' में 24 के दिखेंगे अनिल कपूर

अनिल आज भी अपनी उम्र के मुताबिक काफी छोटे नजर आते हैं। उनपर ये जुमला एकदम फिट हो सकता है कि अनिल की त्वचा से उनकी उम्र का पता नहीं चलता। अनिल का कहना है 'मिशन इम्पॉसिबल 4' की शूटिंग व्यस्तताओं के बावजूद वह नया साल अपने परिवार के साथ गोवा में मनाएंगे।
अभी तक लगभग सौ फिल्मों में काम कर चुके अनिल आज भी सदाबहार एक्टर की तरह काम कर रहे हैं। जिस दौर में उन्होंने शुरुआत की थी उस दौर के ज्यादातर हीरो अब बड़े पर्दे पर नजर नहीं आते हैं लेकिन अनिल के पास अब भी काम की कमी नहीं है।
इस बारे में अनिल कहते हैं, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास जीन में कुछ ऐसी खूबी है जिससे आज भी मैं मेरी उम्र से युवा दिखता हूं।"
अनिल की प्रसिद्धि हॉलीवुड तब पहुंची जब उन्होंने डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में अभिनय किया।
इसके बाद उन्होंने अमेरिकी टीवी शो '24' में अभिनय किया। अब वह टॉम क्रूज के साथ 'मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल' में नजर आएंगे। ऑल दे बेस्ट अनिल।


Click it and Unblock the Notifications











