ऋषि कपूर की याद में इस साल दिवाली पार्टी नहीं करेगें अमिताभ बच्चन और एकता कपूर
इस साल बॉलीवुड से कई नामचीन चेहरों ने अलविदा कहा है, जिनमें से एक नाम है ऋषि कपूर का। बॉलीवुड के चहेते अभिनेता ने अप्रैल में आखिरी सांसे ली। उनकी याद में इस साल अभिताभ बच्चन और एकता कपूर ने अपनी ग्रैंड दिवाली पार्टी कैसिंल कर दी है। दोनों ऋषि कपूर को परिवार की तरह मानते थे और उनके जाने से पूरा परिवार बेहद आहत है।
बता दें, बिग बी की बेटी श्वेता नंदा की शादी दिवंगत ऋषि कपूर के भतीजे निखिल नंदा से हुई है और इसीलिए वे परिवार के सदस्य हैं। वहीं एकता कपूर ऋषि कपूर को अपना परिवार मानती हैं क्योंकि स्वर्गीय ऋषि कपूर उनके पिता जितेंद्र के करीबी दोस्त थे।

अक्षय कुमार, करण जौहर और शाहरुख खान जैसे सितारे हर साल अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल वह दिवाली पार्टी नहीं करेंगे।
देखा जाए तो साल 2020 काफी गमगीन रहा है। एक से बढ़कर एक दिग्गजों ने दुनिया से अलविदा कह दिया, यह इंडस्ट्री के साथ साथ फैंस के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं रहा। निर्देशक निशिकांत कामत, सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम, मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम, एक्शन डाइरेक्टर परवेज खान, निर्देशक बासु चैटर्जी, एक्टर मोहित बघेर समेत कई कलाकारों ने इस साल आखिरी सांसे लीं।


Click it and Unblock the Notifications