अमिताभ ने पोती को BMW गिफ्ट की

आज बच्चन परिवार के सबसे खास लेकिन सबसे छोटे सदस्य का जन्मदिन है। जी हां आज अमिताभ बच्चन की पोती बेबी आराध्या का बर्थडे है। आज उनकी पोती पूरे एक साल की हो गयी है। बच्चन परिवार पूरी तरह से अपनी इस खुशी का जश्न बनाना चाहता है लेकिन निजी तौर पर। आराध्या की मम्मी ऐश पहले ही कह चुकी है कि वो आराध्या का बर्थडे केवल अपनों के साथ मनायेंगी अब इसके पीछे वजह चाहे कुछ भी हो लेकिन इतना तय है कि आज बच्चन परिवार काफी जश्न मनाने वाला है।

जिसका प्रमाण यह है कि दादू अमिताभ ने आज अपनी पोती को बर्थ डे पर 24 लाख की BMW कार गिफ्ट की है। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि दादू अमिताभ ने अपनी पोती आराध्या के नन्हें हाथों में 24 लाख की मिनी कॉपर BMW की चाभी पकड़ाकर उसे बड़े ही प्यार से हैप्पी बर्थडे बोला है। अपनी पोती के प्रति अमिताभ का स्नेह जग-जाहिर है। अभी कुछ दिन पहले अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा था कि आज मेरा जीवन सफल हो गया क्योंकि आज आराध्या ने मुझे दादा कहकर पुकारा है।

अमिताभ की आंखे अक्सर उस समय चमक जाती हैं जिस समय वो आराध्या के बारे में बात करते हैं। आपको बता दें कि आराध्या के जन्म के बाद बच्चन परिवार में 11 साल बाद नन्ही खुशी आयी है क्योंकि11 साल पहले श्वेता बच्चन ने अपने बेटे को जन्म दिया था इसलिए ही आराध्या सबके लिए बेहद खास है।

यही नहीं 14 नवंबर के दिन आराध्या के मम्मी-पापा यानी अभि-ऐश ने भी आराध्या के नाम पर अनाथ और गरीब बच्चों को खाना खिलाया था। इसलिए कहा जा सकता है कि भले ही बेटी बी का बर्थ डे आज हो लेकिन उसके बर्थ डे का सेलिब्रेशन पिछले काफी दिनों से चल रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X