ये रहा आज का पहला धमाका....संजय दत्त की बायोपिक का #FirstLook
संजय दत्त 22 सितंबर को अपनी कमबैक फिल्म भूमि के लिए तैयार हैं और अब उमंग कुमार ने अगली फिल्म भी उन्हीं के साथ करने की ठान ली है। हाल ही में खबर थी कि उमंग कुमार और आशुतोष गोवारिकर एक ही मुद्दे पर फिल्म बना रहे हैं।
अब उमंग कुमार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपनी महाराजा बायोपिक के लिए संजय दत्त का पहला लुक भी रिवील कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं इस फिल्म पर डेढ़ साल से काम कर रहा हूं।

Recommended Video

जब उमंग से पूछा गया कि आशुतोष गोवारिकर भी ऐसा ही कुछ बना रहे तो उन्होंने कहा कि हां मैंने पढ़ा ऐसा लेकिन मुझे जानकारी नहीं है। मैं अपनी फिल्म पर 2 साल से काम कर रहा हूं और इस पर किताब भी निकाल चुका।
इसी के साथ उमंग ने फिल्म का पहला लुक भी जारी कर दिया है। यानि कि ये भी तय है कि भूमि के बाद संजय दत्त इस फिल्म में जुट सकते हैं। अब दोनों डायरेक्टर एक ही फिल्म कैसे बनाने लगे पता नहीं।
वैसे ये बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी जो वर्ल्ड वार 2 पर बन रही है। लेकिन ये इकलौती बायोपिक नहीं है। बॉलीवुड में फिलहाल 25 बायोपिक फिल्में बन रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications
