मैरी कॉम के बाद फिर लौट रहे है उमंग कुमार, यूबी लक्पी पर बनाएंगे ब्लॉकबस्टर
उमंग कुमार को भला कौन नहीं जानता है क्योंकि उन्होने फिल्म मैरी कॉम से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी और लोगों को फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम का रोल किया था। एक बार फिर से ओमंग कुमार वापस लौट रहे है और फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे है।
इस बार ओमंग एक फिल्म बना रहे है जो कि रग्बी के खेल पर बेस होगी और इस फिल्म पर वो काम कर रहे है। बता दें कि निर्देशक की अगली फिल्म का नाम यूबी लुक्पी होगी। बता दें कि फिल्म का नाम यूबी लुक्पी इसलिए है क्योंकि फिल्म इस खेल से प्रभावित होगी। बता दें कि ये खेल पूर्वोत्तर भारत मे खेल जाता है।

मैरी कॉम के बाद एक बार फिर से निर्देशक उमंग कुमार मणिपुर और पूर्वी भारत की सैर करते नजर आने वाले है। बता दें कि ये खेल बिल्कुल रग्बी के खेल के जैसा होता है और उसी तरह से खेला जाता है।
इस खेल को वहां पर नारियल के साथ खेला जाता है जो कि काफी फेमस और लोकप्रिय गेम है। इस बात का खुलासा खुद उमंग कुमार ने किया है और कहा कि वो पिछले 2 सालों से इस फिल्म कहानी और स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है।
बता दें कि इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे उमंग कुमार फिल्म के लिए काफी ज्यादा सीरियस है। फिल्म लीड रोल की बात करें तो ये अभी पक्का नहीं हुआ है कि कौन इस फिल्म में लीड रोल निभाता हुआ नजर आएगा।
इस बात का इशारा फिर भी हो गया कि फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा थी और इस फिल्म में भी वो किसी बड़े नाम को ही लेंगें। बता दें कि इस फिल्म को संदीप सिंह निर्मित कर रहे है और उनका मानना है कि इस तरह से फिल्में बनाने से भारत में खेलों को नया आयाम मिलेगा और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।
इस फिल्म की शूटिंग को लेकर बात की जाए तो अभी इसकी शूटिंग लोकेशन तय नहीं पर इसकी शूटिंग मॉरिशस में की जाएगी।
बता दें फिल्म मैरी कॉम मे प्रियंका चोपड़ा ने काफी अच्छा अभिनय किया था जो कि लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद उमंग कुमार फिल्मों मे नहीं दिखे और अब फिर से नजर आने वाले है। इस तरह की फिल्में वो कैसी बनाते है इसका नजारा आप मैरी कॉम मे तो देख ही चुके है।


Click it and Unblock the Notifications











