शूटिंग के दौरान ओमपुरी की तबियत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

Ompuri
बिगड़ते मौसम के चलते बाराबंकी में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान इंटरनेशनल एक्टर ओमपुरी की तबियत काफी खराब हो गई है औऱ उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उनकी हालत गंभीर थी फिल्हाल वो बेहतर हैं। दूसरी तरफ साउथ के एक्टर धनुष जो की सोनम कपूर के साथ वाराणसी में शूटिंग कर रहे हैं उन्हें भी मौसम की मार ने बीमार कर दिया है।

ओमपुरी फिल्म रामभजन जिंदाबाद की शूटिंग के लिए पिछले 15 दिनों से बाराबंकी में हैं और कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब बताई जा रही थी। लखनऊ के गोमतीनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में जांच कराने पर पता चला की ओमपुरी को टाइफाइड है। पिछले तीन दिनों से ओमपुरी हस्पताल में भर्ती थे लेकिन हस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें शनिवार को ही डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता खालिद किदवई ने बताया "पुरी साहब की कुछ दिनों से तबियत खराब थी। टेस्ट कराना पर टाइफाइड का पता चला तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्हें एक या दो दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेकिन डॉक्टरों ने उनको कुछ दिनों के लिए कंप्लीट बेडरेस्ट बोला है।"

इसी समय रांझा के तनावपूर्ण शूटिंग के दौरान मौसम ने धनुष को भी अपने घेरे में ले लिया है। पिछले कई दिनों से धनुष की हालत भी काफी खराब है। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को उन्होंने फिल्म की शूटिंग रोक कर धनुष को आराम करने का वक्त दिया है।

धनुष के साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या और दोनों बेटे लिंगा और यात्रा भी वाराणसी में हैं। ज्ञात हो कि रांझा में सोनम कपूर के साथ साउथ एक्टर धनुष मुख्य भूमिका में हैं। फिल्हाल धनुष और ओमपुरी दोनों की तबियत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X