मैं अभी ज़िंदा हूं, मरते दम तक तेरा ख्याल रखूंगा - सलमान खान

हाल ही में एक मीडिया कंपनी विजय नायर ने अपनी डरावनी कहानी बयान की जहां एक लड़की ने उन्हें परेशान करके रख दिया। और इन सबके बीच सलमान खान का भी नाम घसीट लिया गया।

हाल ही में ओएमएल नाम की एक मीडिया कंपनी के मालिक विजय नायर ने अपने साथ बीती एक भयानक घटना को उजागर किया। विजय को काफी समय से कोई डरा धमका रहा था। उनके साथ एक लड़की गीता (यहांं नाम बदला गया है), उसे भी डराया धमकाया जा रहा था।

ट्विटर पर और ईमेल पर विजय को एक लड़की अजीब सी बातें लिखतीं और गीता को धमकी देती थी कि विजय को छोड़ दे। जबकि गीता और विजय ज़िंदगी में केवल एक बार मिले थे।

oml-founder-vijay-nair-stalked-disguise-of-salman-khan-s-name

धीरे धीरे मामला बढ़ता गया औऱ गीता को धमकियां मिलने लगीं। गीता ने विजय को कहा कि वो उसकी मदद करेगी और अपने लिए उसने सलमान खान से मदद मांगी। सलमान ने उसे मेसेज किया और कहा कि डरे नहीं।

इन मेसेज में सलमान ने लिखा कि मेरी झांसी की रानी है तू, जो तुझे डरा रहा है उसे लाफा मार के आ। इतना ही नहीं, सलमान ने ये भी लिखा कि मैं मरते दम तक तेरा ख्याल रखूंगा। मैंने वादा किया है तो मैं रखूंगा, तू डर मत।

एक दूसरे मेसेज में गीता ने बताया कि सलमान खान ने शेरा को उसकी ज़िम्मेदारी दी है। लेकिन पूरा मामला तब बदल गया जब शेरा ने इस बात से इंकार किया। और धीरे धीरे बातें खुलने पर पता चला कि सारा जाल गीता ने ही बिछाया था।

और कोई नहीं, विजय को गीता ही परेशान कर रही थी। इस पूरे मामले को हफिंगटन पोस्ट ने उजागर किया। लेकिन वाकई सलमान खान का नाम कहां कहां आ जाता है।

वैसे सलमान खान के नाम पर कुछ अजीब सी बातें और हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X