प्लेयर्स में नजर आयेंगे ओमी वैद्य

By Priya Srivastava

Omi Vaidya
ओमी वैद्य को लोग ओमी के नाम से कम चतुर रामालिंगम नाम से अधिक जानते हैं। खासतौर से उनकी हिंदी बोलने के अंदाज़ से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने फिल्म थ्री इडियट्स में एक बेहतरीन भूमिका निभाया। इसी फिल्म की वजह से उन्हें फिल्म दिल तो बच्चा है जी में भी अभिनय करने का मौका मिला और लोगों को उनका किरदार बेहद पसंद भी आया। अब खबर है कि उन्हें फिल्म प्लेयर्स में भी अभिनय करने का मौका मिल रहा है।

इस फिल्म में वो अभिषेक बच्चन के साथ नजर आयेंगे। इस फिल्म में वे हास्य भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म के निर्देशक अब्बास मस्तान हैं और उन्होंने ओमी की दोनों फिल्में देखी हैं। दोनों ही फिल्मों में ओमी में उन्हें विभिन्ताएं नजर आई हैं और वे मानते हैं कि ओमी में बहुत संभावनाएं हैं। यही वजह है कि जब उन्होंने कहानी पिरोई तो उन्होंने ओमी के लिए एक स्पेशल किरदार दिखा।

इस फिल्म को लेकर अब्बास मस्तान बेहद खुश हैं और उत्साहित भी। वे चाहते हैं कि इस फिल्म में वे कई और नए चेहरों को प्राथमिकता देंगे और यह फिल्म दर्शकों का पूरा मनोरंजन करेगी। इस फिल्म में ओमी हास्य एक्शन करते नजर आयेंगे। फिल्म में वे कुछ संवाद रजनीकांत की तरह ही बोलेंगे। इस किरदार के बारे में ओमी वैध का कहना है कि ये उनके लिए अच्‍छा मौका है। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें लगातार कई फिल्में मिलेंगी, लेकिन उन्हें फिल्में मिल रही हैं और वे अपने काम से बेहद खुश भी हैं।

गौरतलब है कि फिलवक्त वे अभी पांच फिल्मों में काम कर रहे हैं, जिनमे से एक फिल्म में वे गंभीर किरदार में भी नजर आयेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X