Omi Vaidya Birthday- 3 इडियट्स का साइलेंसर वाला किरदार, वरदान या अभिषाप? क्या है अभिनेता की राय!

सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स भला किसको नहीं याद है और इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसके हर किरदार काफी ज्यादा मशहूर हुए थे। इन्ही में से एक किरदार था साइलेंसर का.. जी हां, हम बात कर रहे अभिनेता ओमी वैद्या की जिनके किरदार और डायलॉग को काफी पसंद किया गया था। आज ओमी का जन्मदिन है, जी हां, 10 जनवरी को ओमी अपना जन्मदिन मनाते हैं और इस मौके पर उनको लेकर एक बात काफी चर्चा में है।
दरअसल उनका ये किरदार उन्हे मेनस्ट्रीम सिनेमा में लेकर आया था और सभी उनको जानने लगे थे। हालांकि ओमी का कुछ और ही मानना है। उनका कहना है कि ये किरदार मेरे लिए शानदार था लेकिन इसके साथ साथ ये मेरे लिए एक अभिषाप भी साबित हुआ। जी हां, एक इंटरव्यू के दौरान ओमी ने इसको लेकर अपनी बात बताई थी।
उन्होने कहा था, ''मेरे लिए 3 इडियट्स का ये किरदार काफी अच्छा रहा लेकिन लोग हर किरदार करते वक्त बस उसी की बात करते हैं। अगर ये किरदार मेरे वरदान साबित हुआ है तो दूसरी ओर ये किरदार मेरे लिए अभिषाप भी है।''
ओमी वैद्या लगातार कई फिल्मों से जुड़े रहते हैं और अक्सर देखा जाता है कि उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आता है। हालांकि ये भी सच्चाई है कि 3 इडियट्स में उनकी शानदार परफॉर्मेंस की वजह से बाकी सारे किरदार काफी फीके लगते हैं।
साल 2023 में भी वो कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बनने वाले हैं और उनके फैंस उनको हर तरह के किरदार में देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











