3 इंडियट्स के चतुर बनेंगे फिल्म निर्देशक

बॉलीवुड में अब तक सिर्फ पांच फिल्में कर अपने कदम जमा चुके ओमी अब बहुत जल्द निर्देशक बनने वाले हैं। या यूं कहें की ओमी का सपना एक निर्देशक बनने का का। एक नामी गिरामी समाचार पात्र को जानकारी देते हुए ओमी ने बताया कि बॉलीवुड में कदम जमाने से कहीं पहले से ही वो एक निर्देशक हैं। ओमी ने बताया कि उन्होंने भी रोहित धवन के साथ न्यू यार्क यूनिवर्सिटी से ही अपनी शिक्षा हासिल की है।
जहां रहकर उन्होंने कई फिल्मों की एडिटिंग और कई शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन किया था। अपनी एक और खासियत के बारे में बताते हुए ओमी ने कहा की उन्हें लिखने का भी शौक है जिसके लिए वो काफो सीरियस हैं। आपको बताते चलें की ओमी हाल ही में एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिख चुकें हैं।
इस स्क्रिप्ट के बारे में जानकारी देते हुए ओमी ने बताया की ऐसे विषयों पर बॉलीवुड में अब तक कई फिल्में भी बन चुकी हैं जिन्हें दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है।


Click it and Unblock the Notifications