OMG...करण जौहर ने रणबीर कपूर को लगा दी फटकार.. दोस्ती पर सवाल!
करण जौहर कॉफी विद के करण के बाद एक रेडियो शो होस्ट कर रहे है जिसका नाम है कॉलिंग करण। ये एक लव गुरु शो है जिसमें करण अपने लिसनर्स के प्रॉब्लम का सॉल्यूशन बताते है। इस शो के दौरान एक कॉलर से बात करते हुए करण जौहर ने रणबीर कपूर को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जो कि चौकाने वाला है।
आपको बता दें कि करण और रणबीर ने बाम्बे वेटवेट और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में साथ काम किया है जिससे दोनो में काफी अच्छी दोस्ती है। फिर किस बात को लेकर करण ने रणबीर को फटकार लगा दी, आइए जानते है।

बाउंड्री है बेहद जरूरी
करण जौहर ने कहा कि हर एक के लिए दूसरी की लाइफ में दखल देने की कुछ बाउंड्रीज होती है जिसको कभी पार नहीं करना चाहिए।
रणबीर कपूर नहीं मानते है कोई बाउंड्री
करण ने कहा कि रणबीर कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार है जो किसी भी तरह की बाउंड्रीज नहीं मानते है।
करण का मोबाइल चेक कर रहे थे रणबीर
करण ने बताया कि मैने उस वक्त अपना आपा खो दिया था जब मैने रणबीर को अपना मोबाइल चेक करत हुए देखा। मैने रणबीर को काफी चिल्लाया और फोन का पासवर्ड बदल दिया। इसके बावजूद भी रणवीर ने मेरे फोन का लॉक खोल दिया। मुझे लगता है कि वो मेरे फोन की कंपनी में काम करता है।
रिश्तों में बाउंड्री जरूरी
Recommended Video

करण ने कहा कि आप किसी भी तरह के रिश्ते में हो पर आपको अपनी हद पता होनी चाहिए।
अगली फिल्म में साथ काम कर रहे है
करण और रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ में फिर दिखेगे और इस बार रणबीर की को स्टार आलिया भट्ट होगी।


Click it and Unblock the Notifications



