OUCH.. सलमान खान नहीं थे पहली पसंद.. इस एक्टर ने 'सुल्तान' को किया था REJECT

By Neeti

सलमान खान की फिल्म सुल्तान आज रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है और दर्शकों ने भी फिल्म को काफी पसंद किया। लिहाजा, कोई शक नहीं कि जिसने भी सुल्तान को रिजेक्ट किया होगा, उन्हें थोड़ी अफसोस तो जरूर होगी।

Sultan

बता दें, अली अब्बास जफर जब 'गुंडे' बना रहे थे तब वे 'सुल्तान' की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे थे। 'गुंडे' में अर्जुन कपूर भी थे। लिहाजा, अली अब्बास जफर ने अर्जुन को 'सुल्तान' के बारे में बताया और फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। लेकिन अर्जुन को फिल्म की कहानी में दम नजर नहीं आया। उन्हें कुश्ती पर आधारित फिल्म खास पसंद नहीं आई और उन्होंने कर दी फिल्म रिजेक्ट।

[सलमान खान की 10 फिल्में.. और 1000 करोड़ की जबरदस्त डील!]

फिर यह फिल्म सलमान खान को ऑफर हुई और उन्होंने तुरंत ही हां कर दिया। कोई शक नहीं कि अर्जुन के हाथों से एक ब्लॉकबस्टर फिल्म निकल गई। लेकिन यहां सवाल यह भी उठता है कि यदि सुल्तान में सलमान खान के अलावा कोई और एक्टर होता.. तो क्या फिल्म इतनी हिट होती?

[Wow: अजय देवगन की फिल्म में होगा सलमान खान का DHAMAKA]

शायद इसका जवाब ना है.. वैसे बता दें, सुल्तान में फीमेल लीड के लिए कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन दोनों ने फिल्म को ना कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X